Bihar Assembly Election 2025: क्या राजद को भारी पड़ेगी तेजप्रताप की बगावती राह? बिहार में चुनावी समीकरण बदलने के संकेत

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में उन्होंने तेजस्वी यादव को भी अनफॉलो कर दिया है और महुआ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं…

Anuj Shrivastava( विद इनपुट्स फ्रॉम वार्ता)
अपडेटेड12 Oct 2025, 03:14 PM IST
तेज प्रताप यादव के बगावती तेवर
तेज प्रताप यादव के बगावती तेवर

Bihar Election 2025: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को 'एक्स'पर अनफॉलो कर दिया है और इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि तेजप्रताप यादव कहीं राजद के बागी उम्मीदवारों को शह दे कर आगामी चुनाव में पार्टी के लिए मुसीबत ना बन जाएं।

बहनों को भी कर चुके हैं अनफॉलो

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव इससे पहले अपनी दो बहनों मीसा भारती और हेमा यादव को भी 'एक्स' पर अनफॉलो कर चुके हैं। तेजप्रताप यादव का यह निर्णय एक ऐसे समय आया है जब बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और विभिन्न राजनीतिक पार्टियां और गठबंधन अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने की मशक्कत में लगे हुए हैं। खुद तेजप्रताप यादव ने बयान जारी कर कहा है कि उनकी जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवारों की सूची 13 अक्टूबर को जारी होगी।

यह भी पढ़ें | रॉबर्ट कियोसाकी ने रियल एसेट्स में निवेश करने पर दिया जोर, कही ये बात

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्णय के बाद पार्टी और परिवार से निकाले गये तेजप्रताप के बारे में अटकलें थी कि उनके राजनीतिक जीवन का पटाक्षेप हो जाएगा, लेकिन पूर्वमंत्री तेजप्रताप यादव हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे रहे और लगातार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में घूमते रहे तथा अलग अलग कारणों से सुर्खियों में बने रहे। कभी सड़क के किनारे जलेबी छान ली तो कभी फिल्मी और लोक कलाकारों के साथ युगलबंदी कर ली । कुल मिला कर उन्होंने दर्शाया कि पिता लालू यादव की मस्त मौला विरासत उन्हीं के पास है।

यह भी पढ़ें | नीतीश ने सच में बदली बिहार की 'बीमारू' छवि? लालू-राबड़ी राज से अब तक पूरा सफर

छोटी-छोटी पार्टियों से कर रहे संपर्क

पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव इस बीच प्रदेश में कार्यरत छोटी राजनीतिक पार्टियों के सम्पर्क में रहे और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के नेताओं के साथ मिलने की कोशिश की। अंततः उन्होंने अपनी एक अलग पार्टी की घोषणा भी कर दी। इतना ही नही श्री यादव ने इस बात का भी ऐलान किया कि वो महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल का विधायक काबिज है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Assembly Election 2025: क्या राजद को भारी पड़ेगी तेजप्रताप की बगावती राह? बिहार में चुनावी समीकरण बदलने के संकेत
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Assembly Election 2025: क्या राजद को भारी पड़ेगी तेजप्रताप की बगावती राह? बिहार में चुनावी समीकरण बदलने के संकेत
OPEN IN APP