तेज प्रताप की पोस्ट-रोहिणी के सवाल पर पार्टी के साथ परिवार से भी करवाया बेदखल, हत्या के आरोपी रमीज पर इतनी 'नेमत' क्यों?

लालू परिवार और आरजेडी में जयचंद की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। परिवार के बागी सदस्यों के निशाने पर हैं संजय यादव और रमीज नेमत। जिनपर सवाल उठाए जाने के बाद रोहिणी आचार्य ने तमाम तरह की प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। कुछ ऐसा ही तेज प्रताप के साथ हुआ था। आखिर रमीज पर इतनी मेहरबानी का क्या कारण है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड16 Nov 2025, 06:21 PM IST
लालू यादव, रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव
लालू यादव, रोहिणी आचार्य और तेजस्वी यादव(HT)

लालू यादव परिवार में इस वक्त घमासान मचा हुआ है, रोहिणी आचार्य की मानें तो जुबाने खोलने की कीमत पार्टी और परिवार से बेइज्जत और बेदखल होकर चुकाना पड़ा। इससे पहले तेज प्रताप को भी सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ रिश्तों को लेकर एक पोस्ट डालने की वजह से पार्टी और परिवार से हाथ धोना पड़ा। लेकिन रमीज नेमत जिसपर हत्या और गैंगस्टर जैसे 12 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं उसे परिवार और पार्टी ने पूरी पार्टी का भविष्य तय करने की आजादी दे दी।

बेटी के अपमान पर खामोश क्यों हैं लालू

लालू परिवार के मुखिया और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पार्टी की बदहाली और परिवार की दुर्दशा पर खामोश हैं। ठीक उसी तरह जैसे तेज प्रताप के एक सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने को लेकर पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया। बेटी रोहिणा आचार्य के आरोपों और उनके आंसू पर मां-बाप दोनों खामोश हैं। पार्टी सुप्रीमो लालू यादव हत्या समेत 12 संगीन आपराधिक मामलों के आरोपी रमीज को पार्टी के वार रूम का मुखिया बना दिया गया तब भी लालू यादव खामोश थे। अब सवाल उठता है कि क्या लालू यादव कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं या सबकुछ तेजस्वी यादव के इशारे पर हो रहा है।

यह भी पढ़ें | तेजस्वी ने मान ली होती ओवैसी की बात तो बिहार चुनाव में नतीजे कुछ और होते?

क्या रमीज नेमत के बारे में नहीं पता था?

जो रमीज नेमत और उसकी पत्नी यूपी में हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं, जमानत पर बाहर हैं, उसके ससुर और समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद अभी भी जेल में हैं। जिस रमीज पर गैंगस्टर जैसे 12 संगीन मामले दर्ज हैं उसे ना सिर्फ तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी और परिवार में पनाह दी। जिसे विधानसभा चुनाव में वार रूम का हेड बना दिया। क्या तेजस्वी यादव को उसके आपराधिक कारनामों के बारे में नहीं पता था। जिस रमीज नेमत के साथ तेजस्वी क्रिकेट खेल चुके हैं उसके बारे में क्या तेजस्वी को कोई जानकारी नहीं थी या सबकुछ जानते हुए भी उसे लालू परिवार ने इतनी आजादी और अधिकार दिया कि अपने परिवार और पार्टी को भी उससे दोस्ती निभाने के लिए दांव पर लगा दिया?

रोहिणी के आरोपों पर सब चुप क्यों हैं?

लालू यादव की जिस बेटी ने अपने पिता की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दी उस बेटी के साथ परिवार में इस तरह के व्यवहार हो रहे हैं। जिसका बखान सोशल मीडिया से लेकर न्यूज मीडिया तक सबके सामने रोहिणी आचार्य रोते हुए कर रही हैं और लालू परिवार का कोई भी सदस्य इसपर कुछ नहीं बोल रहा है। रोहिणी आचार्य की मानें तो उनका गुनाह सिर्फ इतना था कि उन्होंने चुनाव में पार्टी की शर्मनाक हार के लिए जिम्मेदारी तय करने का सवाल पूछ लिया। जिसको लेकर उनके साथ इतना सबकुछ हो रहा है। ऐसे में पार्टी के मुखिया लालू यादव की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें | RJD से विपक्ष की कुर्सी लेने से कितनी दूर जनसुराज? PK में तेजस्वी से ज्यादा तेज?

तेज प्रताप को भी पार्टी से बाहर निकाला

लालू यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप का आचरण पार्टी और परिवार की मर्यादा को तार-तार करता नजर आया, उस पार्टी और परिवार ने 12-12 आपराधिक मामलों के आरोपी और जेल रिटर्न रमीज नेमत पर इतनी इनायत कैसे बरसाई। जिस शादी-शुदा तेज प्रताप ने अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिश्तों की बात कही थी उनका शादी के चंद दिनों बाद से ही तलाक का मामला चल रहा है। इसके बावजूद उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। लेकिन रमीज पर लालू यादव, तेजस्वी यादव और आरजेडी की इनकी नेमत बरसाना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionतेज प्रताप की पोस्ट-रोहिणी के सवाल पर पार्टी के साथ परिवार से भी करवाया बेदखल, हत्या के आरोपी रमीज पर इतनी 'नेमत' क्यों?
More
बिजनेस न्यूज़Electionतेज प्रताप की पोस्ट-रोहिणी के सवाल पर पार्टी के साथ परिवार से भी करवाया बेदखल, हत्या के आरोपी रमीज पर इतनी 'नेमत' क्यों?