Bihar Chunav Update: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा, आंकड़े छिपा रहा इलेक्शन कमीशन, स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV बंद

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। तेजस्वी ने कहा कि आयोग ने मतदान के चार दिन बाद भी आंकड़े जारी नहीं किए, जिससे उसकी नीयत पर सवाल उठता है।

Rishabh Shukla
अपडेटेड10 Nov 2025, 04:07 PM IST
तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव (HT)

बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान से पहले आज आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मतदान के चार दिन बाद भी चुनाव आयोग ने वोटिंग के आंकड़े जारी नहीं किए, जिससे यह स्पष्ट है कि आयोग कुछ छिपा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आयोग यह क्यों नहीं बता रहा कि कितने पुरुषों और कितनी महिलाओं ने वोट डाले? तेजस्वी यादव ने कहा कि आयोग अब निष्पक्ष संस्था नहीं रहा बल्कि भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग मर चुका है।

बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहती है भाजपा

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों से 208 पुलिस कंपनियां बिहार भेजी गई हैं। तेजस्वी ने पूछा कि जब बिहार की सीमाएं झारखंड और बंगाल से लगती हैं, तो उन राज्यों की पुलिस क्यों नहीं बुलाई गई? उन्होंने सवाल किया कि क्या अब बिहार की सुरक्षा बाहरी राज्यों की पुलिस करेगी? उन्होंने दावा किया कि हर जगह सीसीटीवी कैमरे बंद मिल रहे हैं, यह साजिश का हिस्सा है ताकि बेईमानी को छिपाया जा सके।

14 नवंबर के बाद बिहार बदलेगा

तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर के बाद बिहार का चेहरा बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने मन बना लिया है कि नौकरी देने वाली सरकार आएगी। तेजस्वी ने दावा किया कि इस बार इतिहास बनने वाला है और बिहार विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि 20 साल की सरकार ने बिहार को पिछड़ेपन में धकेल दिया। इस बार बिहार को सफलताओं में गिना जाएगा। तेजस्वी ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनी तो राज्य में फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगाई जाएंगी, आईटी हब बनाया जाएगा और सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को नौकरी और सुविधाओं के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। तेजस्वी के अनुसार, उनकी सरकार का फोकस पढ़ाई, दवाई, कमाई और सिंचाई पर रहेगा।

हर समाज और वर्ग में दिखा बदलाव का मूड

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि उन्होंने अब तक 171 चुनावी सभाएं की हैं और लगभग हर जिले में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हर समुदाय, हर धर्म और हर जाति के लोगों में इस बार बदलाव का मूड है। पहले चरण में लोगों ने रिकॉर्ड वोटिंग की, सबने बदलाव के लिए वोट दिया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब ठान चुकी है कि इस बार परिवर्तन होगा। उन्होंने कहा कि बिहार अब ठहराव नहीं विकास की राजनीति चाहता है। अब कलम राज आएगा, लाठी राज नहीं।

NDA की सरकार ने बिहार को पीछे छोड़ा

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 20 साल के शासन में बिहार देश के सबसे गरीब और पिछड़े राज्यों में शामिल हो गया। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी, पलायन और गरीबी बिहार में है। दो-दो उपमुख्यमंत्री हैं लेकिन जनता के लिए कोई काम नहीं हुआ। तेजस्वी ने समस्तीपुर और सरायरंजन की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रशासन की भूमिका संदिग्ध रही, लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Update: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा, आंकड़े छिपा रहा इलेक्शन कमीशन, स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV बंद
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Chunav Update: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को घेरा, कहा, आंकड़े छिपा रहा इलेक्शन कमीशन, स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV बंद
OPEN IN APP