समस्तीपुर में बड़ी संख्या में लावारिस हालत में VVPAT पर्चियां फेंकी गई मिली हैं। जिसको लेकर विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। कुड़े पर फेंकी गईं हजारों VVPAT पर्चियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए ARO को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि ये सभी पर्चियां मॉकपोल के दौरान की हैं। जिसका सही से निस्तारण नहीं किया गया।
कूड़े में फेंकी हजारों VVPAT पर्चियां, ARO सस्पेंड
समस्तीपुर में बड़ी संख्या में लावारिस हालत में VVPAT पर्चियां फेंकी गई मिली हैं। जिसको लेकर विपक्ष ने सवाल उठाना शुरू कर दिया है। कुड़े पर फेंकी गईं हजारों VVPAT पर्चियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए ARO को लापरवाही बरतने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि ये सभी पर्चियां मॉकपोल के दौरान की हैं। जिसका सही से निस्तारण नहीं किया गया।
6 नवंबर को समस्ती पर में हुआ था मतदान
समस्तीपुर में बड़ी संख्या में चुनाव चिन्ह युक्त पर्ची बरामद की गई हैं, हजारों VVPAT की पर्चियां कूड़े में फेंकी मिलीं, ये पर्ची सरायरंजन विधानसभा के शितलपट्टी गांव के पास मिली हैं। बता दें कि, 6 नवंबर को इस विधानसभा सीट पर वोटिंग हुई थी। अब शनिवार सुबह शीतलपट्टी गांव में VVPAT की पर्चियां मिलने से हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने जांच का आदेश दिया है।