Bihar Election: कल बिहार के रण में उतरेंगे बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी के दिग्गज, गुरुवार को पीएम मोदी भरेंगे हुंकार

बिहार में छठ महापर्व का समापन हो गया, दो दिन के विराम के बाद एक बार फिर सूबे में सत्ता के संग्राम को लेकर संघर्ष शुरू होने जा रहा है। कल एनडीए की तरफ से अमित शाह, सीएम योगी समेत कई दिग्गज दम दिखाएंगे तो वहीं महागठबंधन की तरफ से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की जोड़ी मैदान में नजर आने वाले है।

Rajkumar Singh
अपडेटेड28 Oct 2025, 04:00 PM IST
बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव(HT)

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में अब नेताओं का असली दम नजर आने वाला है। बिहार के सबसे महत्वपूर्ण छठ महापर्व का समापन हो चुका है। जिसके बाद सभी पार्टियां तैयार हैं, अपने-अपने दिग्गजों के साथ प्रचार के रण में दम दिखाने के लिए। हालांकि एडीए की तरफ से तो छठ से पहले से ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही हैं। लेकिन महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव के साथ बाकी स्थानीय पार्टियों के नेता ही प्रचार करते नजर आ रहे थे। लेकिन अब देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की तरफ अब जाकर चुनाव प्रचार अभियान का आगाज हुआ है। प्रियंका गांधी प्रचार के रण में उतर चुकी हैं, जबकि राहुल गांधी कल तेजस्वी यादव के साथ प्रचार के रण में उतरने जा रहे हैं।

एनडीए की तरफ से दिग्गजों की रैली

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बीजेपी की तरफ से एक से बढ़कर एक दिग्गज नेता मैदान पर उतर चुके हैं। छठ और दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद एनडीए की तरफ से एक बार फिर बीजेपी के नेता जीत के लिए जोर लगाने जा रहे हैं। 29 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभाएं करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा सीवान, शाहपुर और बक्सर में होगी, जबकि अमित शाह दरभंगा और समस्तीपुर में जनसभा करेंगे। उधर नीतीश कुमार भी एनडीए की तरफ से लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें | चुनाव प्रचार के बीच आरजेडी के बागियों पर गिरी गाज, 27 नेता पार्टी से निष्कासित

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा की भी रैली

कल पहली बार कांग्रेस के सबसे बड़े चेहरे राहुल गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार के रण में उतरने जा रहे हैं। राहुल गांधी तेजस्वी यादव के साथ संयुक्त चुनाव प्रचार करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी भी अपने अभियान का आगाज करने जा रही हैं। कल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दरभंगा और मुजफ्फरपुर में एक साथ एक मंच से महागठबंधन के पक्ष में वोट मांगेंगे। महागठबंधन के लिए ये रैली काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा तेजस्वी यादव ने छपरा की 6 विधानसभा सीटों पर ताबड़तोड़ चुनावी जनसाभाएं करने का कार्यक्रम बनाया है।

बिहार में राहुल गांधी के कई कार्यक्रम

बिहार विधानसभा चुनाव में भले राहुल गांधी थोड़ी देर से उतरने जा रहे हैं लेकिन बिहार के पहले और दूसरे चरण को मिलाकर उनकी कुल 12 चुनावी रैलियों का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसके तहत 30 अक्टूबर को बरबीघा और नालंदा, 2 नवंबर को खगड़िया, 4 नवंबर को पूर्णिया और बहादुरगंज, 5 नवंबर को औरंगाबाद और वजीरगंज, जबकि 7 नवंबर को फोरबिसगंज और बरारी में रैली करेंगे।

यह भी पढ़ें | फिर उठे नीतीश के स्वास्थ्य पर सवाल! सहनी बोले, इनके हाथ में नहीं दे सकते बिहार

प्रियंका गांधी भी करेंगी ताबड़तोड़ प्रचार

राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी का भी कार्यक्रम बिहार में तय किया गया है। प्रियंका गांधी एक नवंबर को बछवाड़ा और बेलदौर, तीन नवंबर को लखीसराय और रोसड़ा, छह नवंबर को गोविंदगंज और चनपटिया, और आठ नवंबर को कड़वा कस्बा में जनसभाएं करेंगी वहीं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की भी रैलियो का कार्यक्रम तय किया गया है। खड़गे 31 अक्टूबर को कुचायकोट, तीन नवंबर को अमरपुर, और पांच नवंबर को कुटुंबा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

30 अक्टूबर को पीएम मोदी की रैली

वैसे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज कर चुके हैं, लेकिन 30 अक्टूबर को एक बार फिर वो प्रचार के रण में दम दिखाने जा रहे हैं। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पीएम मोदी के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दिलीप जायसवाल ने कहा कि इसी तरह आगे भी पीएम मोदी की चुनावी रैलियों का आयोजन किया जाता रहेगा। तो इस तरह से कुल मिलाकर अब जाकर बिहार के चुनाव में प्रचार का असली रंग चढ़ने जा रहा है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: कल बिहार के रण में उतरेंगे बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी के दिग्गज, गुरुवार को पीएम मोदी भरेंगे हुंकार
More
बिजनेस न्यूज़ElectionBihar Election: कल बिहार के रण में उतरेंगे बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी के दिग्गज, गुरुवार को पीएम मोदी भरेंगे हुंकार