उल्हासनगर में BJP और शिंदे की शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर, जानिए कौन है आगे और कौन है पीछे

Ulhasnagar Municipal Corporation Results 2026: महाराष्ट्र की महानगर पालिकओं में 3 साल से ज्यादा समय से सत्ता की चाबी जनप्रतिनिधियों के बजाय प्रशासन संभाल रही है। ओबीसी कोटा लेकर स्थानीय चुनाव अटक गए थे। फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराए जा रहे हैं। 

Jitendra Singh
अपडेटेड16 Jan 2026, 05:06 PM IST
Ulhasnagar Municipal Corporation Result: उल्हासनगर महानगर पालिका में 78 सीटें हैं।
Ulhasnagar Municipal Corporation Result: उल्हासनगर महानगर पालिका में 78 सीटें हैं।

Ulhasnagar Municipal Corporation Results 2026: उल्हासनगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की 78 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर आगे चल रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 19 सीटों पर आगे है। राज ठाकरे के नेतृत्व वाली MNS भी एक सीट पर आगे चल रही है। महाराष्ट्र की यह एक ऐसी इकलौती महानगर पालिका है, जहां सिंधी वोटर्स सबसे ज्यादा है। उल्हासनगर में इस बार एक बहुत ही जटिल राजनीतिक लड़ाई देखने को मिली।

मौजूदा हालात में, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने ओमी कलानी और साई पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा। वहीं, कांग्रेस, उद्धव ठाकरे के शिवसेना गुट और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने एक अलग गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा।

BJP अकेले लड़ रही है चुनाव

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिना किसी गठबंधन के, अकेले ही उल्हासनगर नगर निगम चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बता दें कि महाराष्ट्र की महानगर पालिकओं में 3 साल से ज्यादा समय से सत्ता की चाबी जनप्रतिनिधियों के बजाय प्रशासन संभाल रही है।

यह भी पढ़ें | BMC में शिंदे गुट को लगा तगड़ा झटका, दिग्गज नेताओं को मिली हार

ओबीसी कोटा लेकर स्थानीय चुनाव अटक गए थे। फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव कराए जा रहे हैं। महाराष्ट्र महानगर पालिकाओं में बीजेपी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है।

बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच कांटे की टक्कर

उल्हासनगर चुनाव के ताजा नतीजों में भाजपा ने 27 सीटों के साथ बढ़त बनाई है। वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी 26 सीटों के साथ बढ़त बनाई हुई है। इनके अलावा उल्हासनगर में एमएनएस 1 सीट के साथ आगे चल रही है। अगर पिछले चुनाव की बात करें तो साल 2017 में शिवसेना ने 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस समय शिव सेना का विभाजन नहीं हुआ था।

यह भी पढ़ें | कौन जीतेगा BMC का किला? एग्जिट पोल में बड़ा खुलासा

भारतीय जनता पार्टी ने 32 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 4 और अन्य ने 16 सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। उल्हासनगर में कुल 20 वॉर्ड है। इनमें से 78 नगर सेवक चुने जाते हैं। कुल 506,098 वोटर हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़Electionउल्हासनगर में BJP और शिंदे की शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर, जानिए कौन है आगे और कौन है पीछे
More
बिजनेस न्यूज़Electionउल्हासनगर में BJP और शिंदे की शिवसेना के बीच कांटे की टक्कर, जानिए कौन है आगे और कौन है पीछे