
बिहार में नए नवेले मंत्री दीपक प्रकाश अपना मंत्रालय संभालते ही विवादों में घिरते नजर आए। दीपक प्रकाश को नीतीश कुमार कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है, जैसे ही दीपक प्रकाश ने अपने विभाग का कार्यभार संभाला वो मौके पर पहुंचे मीडिया कर्मियों से नोकझोंक करते नजर आए।
20 नवंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ एनडीए घटक दल के कुल 26 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी, जिसमें उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश भी शामिल थे। दीपक प्रकाश 20 नवंबर को मंत्री बने, 21 नवंबर को विभागों का बंटवारा हुआ और 22 नवंबर को उन्होंने अपने मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया। उनके कार्यभार संभालते ही मीडियाकर्मी उनसे बात करने पहुंचे, इस दौरान उनकी मीडिया कर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। सवाल पूछे पर आपे से बाहर हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि मेरा टाइम मत बर्बाद कीजिए, आप लोग बाहर जाइए।
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को पंचायती राज विभाग का मंत्री बनाया गया है। लेकिन उनके कार्यकाल के पहले ही दिन बखेड़ा हो गया, दीपक प्रकाश के मीडिया कर्मियों पर भड़कने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दीपक प्रकाश शपथग्रहण से लेकर मंत्री की कुर्सी संभालने तक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथग्रहण वाले मंच से मंत्री पद की शपथ लेने वाले दीपक प्रकाश की चर्चा 20 नवंबर को भी खूब हुई थी। गौरतलब है कि दीपक प्रकाश जींस पैंट और कैजुअल शर्ट पहनकर शपथ लेने पहुंच गए थे, जब वो शपथ लेने के बाद पीएम मोदी का आशीर्वाद लेने पहुंचे तक मीडिया के कैमरे में वो आए और उसके बाद उनके इस कैजुअल ड्रेस में शपथ लेने की चर्चा जोरशोर से हुई थी।
RLM यानी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने भले ही मंत्री पद की शपथ ले ली है और मंत्री बनने के बाद अपने विभाग का कार्यभार भी संभाल लिया है। लेकिन दीपक प्रकाश ना तो विधायक हैं और ना ही वो विधान परिषद के सदस्य हैं। ऐसे में उन्हें 6 महीने के भीतर इन दोनों में से किसी एक सदन का सदस्य बनना जरूरी है। गौरतलब है कि दीपक प्रकाश का हवाला देकर नीतीश सरकार और उपेंद्र कुशवाहा पर परिवारवाद का आरोप लगाकर जमकर निशाना साधा जा रहा है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.