Lalu family dispute: कौन है रमीज नेमत और संजय यादव? जिनको लेकर RJD और लालू परिवार में घमासान, रोहिणी का जयचंद वाला वार

लालू परिवार में संजय यादव और रमीज नेमत नाम के दो शख्स को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच रमीज को लेकर जो खुलासा हुआ है वो बहुत ही चौकाने वाला है। यूपी के रहने वाले रमीज का अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी से कनेक्शन हैं और सबसे बड़ी बात रमीज पर हत्या और गैंग्स्टर जैसे 12 संगीन मामले दर्ज हैं।

Rajkumar Singh
अपडेटेड16 Nov 2025, 01:51 PM IST
संजय यादव, तेजस्वी यादव और रमीज नेमत
संजय यादव, तेजस्वी यादव और रमीज नेमत(HT)

लालू परिवार में जिस रमीज नेमत को लेकर बवाल मचा हुआ है उनके बारे में जो खुलासा हुआ है वो बहुत ही हैरान करने वाला है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रमीज पर हत्या का आरोप है वो यूपी में समाजवादी पार्टी से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार हरियाणा के रहने वाले संजय यादव ने रमीज की एंट्री लालू परिवार और आरजेडी में करवाई। रमीज चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी का कैंपेन और सोशल मीडिया देख रहा था।

रमीज नेमत पर 12 आपराधिक मामले

बिहार में लालू परिवार और आरजेडी में जिस रमीज नेमत को लेकर घमासान छिड़ा है उसपर उत्तर प्रदेश में हत्या और गैंगस्टर समेत 12 संगीन अपराध दर्ज है। रमीज नेमत यूपी के बलरामपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ बलरामपुर के तुलसीपुर, कौशांबी के कोखराज थाने में हत्या का मामला दर्ज है। साल 2021 में बलरामपुर में हुए बवाल में रमीज नेमत का नाम सामने आया था। रमीज का घर यूपी के बलरामपुर जिले में नेपाल बॉर्डर से सटा हुआ है।

यह भी पढ़ें | गंदी गालियां दीं, चप्पल उठाया…तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी के गंभीर आरोप?

नगर पंचायत के चेयरमैन की हत्या का आरोपी

रमीज पर साल2022 में बलरामपुर के तुलसीपुर नगर पंचायत के चेयरमैन फिरोज उर्फ पप्पू की हत्या का आरोप है। 4 जनवरी 2022 को फिरोज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि हत्या की वजह राजनीतिक रंजिश थी। बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के सांसद रिजवान जहीर अपनी बेटी जेबा रिजवाना यानी रमीज की पत्नी तुलसीपुर का नगर पंचायत का अध्यक्ष बनवाना चाहते थे। लेकिन चुनाव फिरोज पप्पी की पत्नी जीत गई। इसी रंजिश की वजह से उसकी हत्या का आरोप है।

अखिलेश यादव से रमीज नेतम का रिश्ता

उत्तर प्रदेश में रमीज नेतम का रिश्ता अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी से भी है। रमीज और उसकी पत्नी जेबा रिजवान दोनों फिरोज हत्याकांड में जेल की हवा खा चुके हैं। रमीज के ससुर रिजवान जहीर समाजवादी पार्टी के सांसद रह चुके हैं और बताया जा रहा है कि उनके रसूख की वजह से ही रमीज हत्या का आरोपी होने के बावजूद जेल से छूट गया था। लेकिन रिजवान जहीर अभी भी फिरोज हत्याकांड में जेल में बंद हैं। उसने पहले यूपी की राजनीति में जगह बनाने की कोशिश की थी। लेकिन नाकाम रहने पर संजय यादव की मदद से बिहार में तेजस्वी यादव की टीम में शामिल हो गया।

यह भी पढ़ें | नीतीश कुमार कल देंगे इस्तीफा!, बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज

संजय यादव ने की थी रमीज की मदद

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार संजय यादव ने बलरामपुर में रमीज के ससुर रिजवान जहीर की चुनाव के दौरान मदद की थी। इसी दौरान संजय और रमीज की दोस्ती गहरी हुई और संजय रमीज को लेकर बिहार चले गए। जहां वो बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान आरजेडी के वार रूम का इंचार्ज बना। रमीज नेमत और उसकी पत्नी जेब इस वक्त जमानत पर जेल से बाहर हैं।

तेजस्वी के साथ क्रिकेट खेल चुका है रमीज

बताया जा रहा है कि जिस वक्त तेजस्वी यादव क्रिकेटर हुआ करते थे उस वक्त संजय यादव और रमीज तीनों एक साथ क्रिकेट खेला करते थे। रमीज और तेजस्वी एक ही क्रिकेट क्लब के सदस्य थे। जिसकी वजह से जब संजय यादव ने तेजस्वी की टीम में रमीज को शामिल किया तो उन्होंने कोई आपत्ति नहीं जताई।

कौन हैं संजय यादव?

संजय यादव की पहचान आज तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार के रूप में है। वो हरियाणा के रहने वाले हैं और दोनों की मुलाकात तेजस्वी के दिल्ली रहने के दौरान हुई थी। जब चारा घोटाला मामले में लालू यादव को जेल हुई तब तेजस्वी यादव क्रिकेट छोड़कर पार्टी और परिवार संभालने के लिए पटना पहुंच गए। तेजस्वी अपने साथ संजय यादव को भी ले गए। जो आज आरजेडी का सबसे अहम चेहरा हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़ElectionLalu family dispute: कौन है रमीज नेमत और संजय यादव? जिनको लेकर RJD और लालू परिवार में घमासान, रोहिणी का जयचंद वाला वार
More
बिजनेस न्यूज़ElectionLalu family dispute: कौन है रमीज नेमत और संजय यादव? जिनको लेकर RJD और लालू परिवार में घमासान, रोहिणी का जयचंद वाला वार
OPEN IN APP