Swearing In Ceremony: बिहार की राजधानी पटना का गांधी मैदान एक बार फिर तैयार हो रहा है। इस बार गांधी मैदान एक खास रिकॉर्ड का गवाह बनने जा रहा है। इसकी तैयारी जोर शोर से शुरू हो चुकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक बार फिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही नीतीश कुमार देशभर के मुख्यमंत्रियों के एक खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। उसके बाद नीतीश कुमार का हर दिन और महीने का कार्यकाल एक नया रिकॉर्ड बनाएगा और एक पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करेगा।
नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने की अब औपचारिकता भर बाकी बताई जा रही है। नीतीश कुमार लगातार 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं और अगर वो इस बार को 10वीं बार बिहार का मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। नीतीश कुमार ने सबसे पहले साल 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन दुर्भाग्य से बहुमत साबित नहीं करने की वजह से उन्हें महज 7 दिन में इस्तीफा देने पड़ा था। उसके बाद उन्होंने साल 2005 में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।उसके बाद से अभी तक जितनी बार शपथग्रहण हुए, नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने।
बात करें सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने के रिकॉर्ड की तो यह खिताब सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है। वो लगातार पांच बार जीत हासिल कर सिक्किम के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके नाम 24 साल तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। चामलिंग ने पहली बार 12 दिसंबर, 1994 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तब से लेकर 26 मई, 2019 तक वो लगातार मुख्यमंत्री रहे।
सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वालों की लिस्ट ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दूसरे पायदान पर काबिज हैं। नवीन पटनायक ने साल 2000 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। नवीन पटनायक भी 24 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं लेकिन कुछ महीनों से वो पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। नवीन पटनायक 5 मार्च, 2000 से 12 जून, 2024 तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे।
मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर नंबर आता है पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का जो 23 साल तक मुख्यमंत्री रहे। ज्योति बसु 21 जून, 1977 से लेकर 5 नवंबर, 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। हालांकि साल 2000 में भी उन्हें मुख्यमंत्री बनने का एक और मौका दिया गया था लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर इस ऑफर को ठुकरा दिया था।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे गेगोंग अपांग भी 22 साल मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। अपांग 18 जनवरी,1980 को पहली बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे तब से लेकर वो 19 जनवरी, 1999 तक मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद 3 अगस्त, 2003 में गेगोंग अपांग ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और 9 अप्रैल 2007 तक वो मुख्यमंत्री रहे।
मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री लाल थनहावला भी 22 साल तक मुख्यमंत्री रहने का कारनामा कर चुके हैं। थानहावला 5 मई, 1984 को पहली बार मिजोरम का मुख्यमंत्री बने तब से लेकर 21 अगस्त, 1986 तक वो मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद 24 जनवरी, 1989 से 3 दिसंबर 1998 तक मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद 11 दिसंबर, 2008 से 15 दिसंबर, 2018 तक वो मिजोरम के मुख्यमंत्री रहे।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम 21 साल तक हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वीरभद्र सिंह ने पहली बार 8 अप्रैल, 1983 को मुख्यमंत्री बने तब से 5 मार्च, 1990 तक वो मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद 3 दिसंबर, 1993 से लेकर 24 मार्च, 1998 तक मुख्यमंत्री रहे। तीसरे टर्म में वो 6 मार्च, 2003 से 30 दिसंबर, 2007 तक और चौथे टर्म में 25 दिसंबर, 2012 से 27 दिसंबर, 2017 तक मुख्यमंत्री रहे।
वीरभद्र सिंह के बाद नंबर आता है त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार का, जो 19 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। माणिक सरकार ने 11 मार्च, 1998 में पहली बार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तब से लेकर वो लगातार 9 मार्च, 2018 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के बाद नंबर आता है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का। 10वीं नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते हैं तो सबसे पहले वो त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। नीतीश कुमार भी 19 साल मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
नीतीश कुमार ने पहली बार 3 मार्च, 2000 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन 7 दिन बाद 11 मार्च को उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद नीतीश कुमार ने दूसरी बार साल 2005 में शपथ ली थी तब से लेकर 20 मई, 2014 तक वो मुख्यमंत्री पद पर बने रहे। बीच में जीतन राम मांझी कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बने। लेकिन उसके बाद 2 फरवरी, 2015 को नीतीश कुमार ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तब से लेकर इस वक्त तक नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी पर बने हुए हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.