
मोतिहारी विधामसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर पर पुलिस ने छापा मारा। देवा गुप्ता के घर से पुलिस ने बीजेपी नेता की हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। देवा गुप्ता पर भी पहले से रंगदारी मांगने के मामले दर्ज हैं। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या देवा गुप्ता के साथ भी सत्येंद्र साह के जैसा कुछ होने वाला है। गौरतलब है कि सासाराम से आरजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र साह ने जैसे ही अपना नामांकन दाखिल किया था। उसके तुरंत बाद उन्हें झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सत्येंद्र को 21 साल पुराने डकैती के एक मामामे में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
देवा गुप्ता मोतिहारी विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी हैं। जिनके घर सोमवार देर रात पुलिस ने छापा मारा और हत्या के एक आरोपी सुबोध यादव को गिरफ्तार कर लिया। सुबोध यादव के खिलाफ पहले भी संगीन धाराओं में दो मामले दर्ज हैं। सुबोध चिरैया के मोहदीपुर का रहने वाला है। सुबोध यादव पर बीजेपी नेता राजन हत्याकांड में शामिल होने का आरोप। छापे के दौरान पुलिस ने देवा गुप्ता के घर से मोबाइल समेत कई दस्तावेज जब्त किए हैं।
बीजेपी नेता राजन कुमार की हत्या पूर्वी चंपारण जिले में महावीरी झंडा ले जाने के दौरान हुई थी। राजन की कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। राजन की हत्या के बाद गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था और मौके पर मौजूद कई गाड़ियों में आग लगा दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने पहले भी कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मोतिहारी से आरजेडी प्रत्याशी देवा गुप्ता पर भी रंगदारी मांगने का मामला दर्ज है। देवा गुप्ता की पत्नी प्रीति गुप्ता मोतिहारी शहर की मेयर हैं। पुलिस की टीम ने देवा गुप्ता के घर पर सोमवार देर रात छापा मारा था जहां से सुबोध यादव की गिरफ्तारी के अलावा देवा गुप्ता के घर से कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों की जांच की जा रही है। देवा गुप्ता के घर से बरामद हत्या का आरोपी सुबोध लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे आरजेडी प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से गिरफ्तार किया।
अब कयास लगाए जा रहे हैं कि जिस तरह से सासाराम से आरजेडी प्रत्याशी सत्येंद्र साह को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है क्या कुछ इसी तरह की कार्रवाई देवा गुप्ता के खिलाफ भी की जा सकती है। जिस तरह सत्येद्र के खिलाफ 21 साल पुराने मामले में कार्रवाई की गई कुछ इसी तरह से देवा गुप्ता के खिलाफ भी रंगदारी का एक पुराना मामला दर्ज है। गौरतलब है कि सत्येंद्र साह को 21 साल पुराने डकैती के मामले में झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन आरजेडी इसे बिहार सरकार की साजिश बता रही है।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.