Muhurat Trading: 2025 की मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बताए गए 63% शेयर धड़ाम, स्टॉक टिप्स के चक्कर में फिर न हो जाए नुकसान

Muhurt Trading 2026: ब्रोकरेज फर्म्स दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए पसंदीदा शेयरों की सूची जारी करते हैं। लेकिन ब्रोकरेजेज के ये सुझाव कितने सटीक होते हैं? 

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 01:35 PM IST
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ब्रोकरेज के सुझाव कितने कारगर? (AI Image)
मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए ब्रोकरेज के सुझाव कितने कारगर? (AI Image)(ChatGPT)

Diwali Stock Picks: दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग का चलन है। इसलिए ब्रोकरेज फर्म्स हर वर्ष मुहुर्त ट्रेडिंग के लिए चुनिंदा शेयरों की लिस्ट जारी किया करती हैं। पिछले वर्ष 2025 में 40 ब्रोकरेजेज ने 148 शेयरों को मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए उपयुक्त बताए थे। लेकिन इनमें से 63% शेयरों ने उलटी दिशा पकड़ ली और सालभर में निवेशकों का नुकसान ही कर दिया।

Advertisement

हां, 53.4% शेयरों ने सेंसेक्स से बेहतर रिटर्न दिया जिसने एक एक वर्ष में 11.7% की गिरावट देखी है। एक एनालिस्ट ने मिंट से कहा, 'स्टॉक पिक दिवाली हैंपर नहीं होता है।' उन्होंने कहा, ‘सिर्फ इसलिए कि किसी ने बड़ी आकर्षक पैकेजिंग कर दी है, इसका मतलब ये नहीं कि यह आपको यह घर ले ही जाना चाहिए।’

पिछले वर्ष सुझाए गए बहुत से शेयरों में भारी गिरावट

इस वर्ष रविवार, 8 नवंबर को दिवाली है और उसी दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होनी है। ब्रोकेरज फर्में फिर से अपने-अपने पसंदीदा शेयरों की सूची जारी कर रही हैं। उनका कहना है कि ये शेयर निवेशक के पोर्टफोलियो के दिवाली की तरह जगमगा सकते हैं। लेकिन मिंट एनालिसिस में पता चला है कि पिछले वर्ष तो ब्रोकरेज के सुझाए करीब 33% शेयरों के भाव करीब 25% तक टूट चुके हैं।

Advertisement

दिवाली 2025 के सबसे बड़े गेनर्स एवं लूजर्स

सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर (Gainers)रिटर्न (%)सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर (Losers)रिटर्न (%)
Fredun Pharmaceuticals+150.0%RMC Switchgears-74.5%
Acutaas Chemicals+123.9%Oswal Pumps-73.3%
Syrma SGS Technology+107.7%KP Energy-65.5%
SG Finserve+79.3%Elin Electronics-63.5%
Bharat Heavy Electricals (BHEL)+65.7%Khaitan Chemicals & Fertilizers-62.6%

दिवाली 2025 के पिक्स का रिटर्न ब्रेकअप

रिटर्न श्रेणीशेयरों की संख्याप्रतिशत (%)
> 25% बढ़त (बड़ा मुनाफा)23~15.5%
10% से 25% बढ़त12~8.1%
0% से 10% बढ़त20~13.5%
0% से 10% गिरावट18~12.2%
10% से 25% गिरावट30~20.3%
> 25% गिरावट (बड़ा नुकसान)45~30.4%
कुल योग148100%

नोट: 75 सिफारिशों (50.7%) में 10% से अधिक की गिरावट आई, जबकि केवल 35 सिफारिशों (23.6%) ने 10% से अधिक का लाभ दिया।

पिछले तीन वर्षों के दिवाली पिक्स का तुलनात्मक प्रदर्शन

विवरण / वर्षदिवाली 2023दिवाली 2024दिवाली 2025
विश्लेषण किए गए कुल शेयर4559148
बढ़त दर्ज करने वाले शेयर (%)80%58%~37%
गिरावट दर्ज करने वाले शेयर (%)20%42%~63%
Sensex को पछाड़ने वाले शेयर (% - Outperformers)48.9%35.6%53.4%
Sensex से पीछे रहने वाले शेयर (%)51.1%64.4%46.6%
Sensex का प्रदर्शन (इंडेक्स रिटर्न)+22%+3%-11.7%

दिवाली 2025 पिक्स का सेक्टर-वार प्रदर्शन

सेक्टर / क्षेत्रमेडियन रिटर्न (%)प्रदर्शन की स्थिति
पावर (Power)+10%सबसे बेहतर प्रदर्शन
फार्मा एवं हेल्थकेयर+4%सकारात्मक
बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं (BFSI)+2%सकारात्मक
आईटी सेवाएं (IT Services)-5%मामूली गिरावट
ऑयल एंड गैस (Oil & Gas)-12%गिरावट
इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं इंजीनियरिंग-24%बड़ी गिरावट
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (Consumer Durables)-32%सबसे खराब प्रदर्शन

दो बातों में अंतर करना सीखें निवेशक

गोदरेज वेल्थ के चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर संदीप झा कहते हैं कि आउटपफॉर्मेंस अच्छी चीज है, लेकिन यह घाटे के संदर्भ में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुझावों को ऐब्सोल्यूट रिटर्न्स, समान अवधि में प्रासंगिक बेंचमार्क के मुकाबले प्रदर्शन और निहित जोखिम के पैमानों पर आंका जाना चाहिए। निवेशकों को दो बातों में अंतर करना जरूर आना चाहिए। एक, कोई अच्छी कंपनी वैल्युएशन करेक्शन के दौर से गुजर रही है और दूसरा, कंपनी के फंडामेंटल्स खराब हो रहे हैं।

Advertisement

दिवाली 2026 की प्रमुख सिफारिशें एवं ब्रोकरेज की पसंद

शेयर का नामसिफारिश करने वाली ब्रोकरेज कंपनियां
EternalJM Financial, Motilal Oswal, Kotak Neo, Geojit (4 ब्रोकरेज)
ICICI Bank3 ब्रोकरेज लिस्ट में शामिल
Titan2 ब्रोकरेज लिस्ट में शामिल
Larsen & Toubro (L&T)2 ब्रोकरेज लिस्ट में शामिल
Kotak Mahindra Bank2 ब्रोकरेज लिस्ट में शामिल
पावर स्टॉक्स (Power Grid, Adani Power, CG Power, GE Vernova)JM Financial, Bajaj Broking

कौन से सुझाव वाकई खराब, ऐसे करें पता

वैलुम कैपिटल के सीनियर एनालिस्ट लोकेश माणिक कहते हैं, 'दिवाली पर खरीदारी एक रस्म है, ना कि निवेश की वजह।' उन्होंने कहा, ‘निवेशकों को चाहिए कि वो सुझावों को ऐब्सोल्यूट और रिलेटिव, दोनों रिटर्न्स पर परखें। कोई हाई बीटा स्टॉक अगर गिरते बाजार से भी ज्यादा गिर जाता है तो इसका मतलब है कि सुझाव अच्छा नहीं था। पूरी लिस्ट को हिट रेट और मीडियन रिटर्न के पैमानों पर परखें ना कि सिर्फ बड़े विनर्स पर नजर रखें।’

शेयर पिटेगा नहीं, यह सुनिश्चित करने का तरीका क्या है?

एक निवेशक के तौर पर आपका काम वहां से शुरू हो जाता है, जहां सुझाव खत्म होते हैं। गोदरेज वेल्थ के संदीप झा कहते हैं कि खरीदार को अर्निंग्स विजिबिलिटी, बैलेंस शीट स्ट्रेंग्थ, मैनेजमेंट क्वॉलिटी और वैल्युएशन की गहन पड़ताल करनी चाहिए। तब जाकर एक शेयर की शानदार समीक्षा बनती है और आप निवेश से पहले एग्जिट की स्ट्रैटिजी भी बनाते हैं। अगर किसी शेयर की कीमत गिर रही है, इसका कतई मतलब नहीं है कि कंपनी अच्छी नहीं ही है। लेकिन अर्निंग्स की कमजोर संभावना, फाइनेंस में कमजोरी या मैनेजमेंट पर संदेह हो तो आपको निवेश के फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।

Advertisement

Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए विचार और सुझाव एक्सपर्ट के हैं, मिंट हिंदी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

टेलीवीजन की दुनिया से अखबार का संसार और अब डिजिटल वर्ल्ड। नवीन कुमार पाण्डेय पत्रकारिता की बहुआयामी विधाओं में 17 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रत...Read More

होममार्केटMuhurat Trading: 2025 की मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए बताए गए 63% शेयर धड़ाम, स्टॉक टिप्स के चक्कर में फिर न हो जाए नुकसान
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App