Ashish Kacholia Portfolio: शेयर मार्केट के बिग व्हेल नाम से फेमस इन्वेस्टर्स आशीष कचोलिया का पोर्टफोलियो एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, सितंबर तिमाही में उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में बदलाव किया है। आशीष कचोलिया ने जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मैन इंडस्ट्रीज में अपनी हिस्सेदारी को लगभग डबल कर दिया है। हालांकि, मैन इंडस्ट्रीज हाल ही में SEBI के एक्शन के कारण भी चर्चा में रही है, लेकिन सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल (SAT) के स्टे ने इसके शेयरों में नई जान फूंक दी है।
इस स्टॉक में बढ़ाई हिस्सेदारी
ट्रेंडलाइन के शेयरहोल्डिंग डेटा के मुताबिक, आशीष कचोलिया ने सितंबर क्वार्टर में मैन इंडस्ट्रीज के 9,14,634 नए शेयर खरीदे। इसके बाद उनकी कुल हिस्सेदारी बढ़कर 3.04% हो गई। आशीष कचोलिया इस कंपनी में मार्च 2024 से बने हुए हैं। उन्होंने मार्केट में आई गिरावट का फायदा उठाया और अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई।
पोर्टफोलियो में शामिल हैं 42 स्टॉक
बता दें कि आशीष कचोलिया का पोर्टफोलियो सितंबर 2025 तक 42 शेयरों का है, जिसकी कुल कीमत 2,088 करोड़ रुपये है। उनकी सबसे बड़ी हिस्सेदारी शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स में है। उनके पास इस कंपनी के 14.79 लाख शेयर हैं, जो 3.22% हिस्सेदारी को दिखाते हैं। इसके बाद सफारी इंडस्ट्रीज इंडिया में 9 लाख शेयर और बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज में 18.66 लाख शेयर हैं।
इस फाइनेंशियल ईयर 9 शेयरों पर लगाया दांव
मालूम हो कि फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही में कचोलिया ने मार्केट में करेक्शन का फायदा उठाते हुए 9 नए शेयरों पर दांव लगाया था। इनमें डीयू डिजिटल ग्लोबल, इन्फिनियम फार्माकेम, सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स, बीईडब्ल्यू इंजीनियरिंग, कॉनकॉर्ड कंट्रोल सिस्टम्स, क्वालिटेक लैब्स, श्री ओएसएफएम ई-मोबिलिटी, मेगाथर्म इंडक्शन और नमन इन-स्टोर इंडिया टीबीआई कॉर्न शामिल हैं।