Acme सोलर को रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर, 130 MW सोलर स्टोरेज एनर्जी की सप्लाई करेगी कंपनी

एक्मे सोलर ने रेलवे की सब्सिडरी यूनिट REMCL की मेगा टेंडर में 130 मेगावाल क्षमता के लिए सबसे कम बोली लगाकर ऑर्डर हासिल किया है।

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड24 Nov 2025, 04:25 PM IST
Acme सोलर को रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर
Acme सोलर को रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर

इंट्रीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एक्मे सोलर होल्डिंग्स को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। कंपनी को इंडियन रेलवे की तरफ से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है। कंपनी ने रेलवे की सब्सिडरी यूनिट REMCL की मेगा टेंडर में 130 मेगावाल क्षमता के लिए सबसे कम बोली लगाकर ऑर्डर हासिल किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 24 घंटे क्लीन एनर्जी सप्लाई करेगी।

इस रेट पर लगाई बोली

एक्मे सोलर ने यह बोली मात्र 4.35 रुपये प्रति यूनिट की रेट से लगाई, जो इस सेगमेंट में बेहद प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है। रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (REMCL) रेल मंत्रालय और राइट्स लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम है। यह रेलवे के लिए नवीकरणीय ऊर्जा खरीद का काम देखती है।

1000 मेगावाट के लिए निकाला गया था टेंडर

बता दें कि REMCL ने कुल 1000 मेगावाट की राउंड-द-क्लॉक (RTC) नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना के लिए टेंडर निकाला था। इसमें सोलर, विंड या हाइब्रिड एनर्जी के साथ बैटरी स्टोरेज अनिवार्य रखा गया था। इसके पीछे की वजह रात में भी बिना किसी रुकावट के बिजली मिल सके। एक्मे सोलर इस टेंडर में 130 मेगावाट के हिस्से के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बनकर उभरी। बाकी क्षमता के लिए अन्य कंपनियों को भी सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें | बाजार में प्रॉफिट बुकिंग हावी, सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 25,950 के नीचे बंद

कंपनी के साथ साइन हुआ PPA

गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने सफल बोलीदाताओं के साथ सीधे पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर साइन किया। इससे लागत कम रहेगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। रेलवे की बिजली खपत दिन-रात करीब एक समान रहती है। ऐसे में सामान्य सोलर प्रोजेक्ट्स उसकी जरूरत पूरी नहीं कर पाते। अब बैटरी स्टोरेज के साथ आने वाली यह बिजली उस कमी को दूर करेगी।

सफल बोली के तहत एक्मे सोलर को अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन सिस्टम्स से जुड़ी परियोजनाओं से नवीकरणीय ऊर्जा, प्रेषण योग्य स्रोतों और/या ऊर्जा भंडारण प्रणालियों (ESS) के साथ सप्लाई करनी होगी ताकि टेंडर डॉक्यूमेंट्स में तय दायित्वों के अनुरूप, चौबीस घंटे स्वच्छ ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटAcme सोलर को रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर, 130 MW सोलर स्टोरेज एनर्जी की सप्लाई करेगी कंपनी
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटAcme सोलर को रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर, 130 MW सोलर स्टोरेज एनर्जी की सप्लाई करेगी कंपनी