Adani Group Crisis:अमेरिका से आई एक खबर और दहल गए अडानी स्टॉक्स, शेयरों में 12% तक की भारी गिरावट, जानें पूरा मामला

Adani Group Stocks Crash:  अमेरिकी रेगुलेटर SEC ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की है कि गौतम अडानी और सागर अडानी को कानूनी समन जारी करने के लिए वैकल्पिक तरीकों के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए।

Shivam Shukla
अपडेटेड23 Jan 2026, 02:12 PM IST
Adani Group Stocks Crash
Adani Group Stocks Crash

Adani Group Stocks Crash: शेयर बाजार में एक बार फिर गौतम अडानी के स्वामित्व वाला अडानी ग्रुप सुर्खियों में छाया हुआ है। अमेरिका से एक खबर आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में हड़कंप मच गया। दरअसल, अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग (SEC) ने अब अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। SEC ने न्यूयॉर्क की एक कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इस खबर के फैलते ही अडानी ग्रुप के लगभग सभी शेयर लाल निशान में पहुंच गए।

अमेरिकी नियामक ने कोर्ट से की ये मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी रेगुलेटर SEC ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर मांग की है कि गौतम अडानी और सागर अडानी को कानूनी समन जारी करने के लिए वैकल्पिक तरीकों के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए। अमेरिकी रेगुलेटर का दावा है कि उन्होंने पारंपरिक रास्तों से इन दोनों तक कानूनी नोटिस पहुंचाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन सफलता नहीं।

यह भी पढ़ें | ₹30 से कम कीमत वाले इस Penny Stock में 15% की तेजी

भारत सरकार ने नहीं की कोई मदद

समाचार एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें, तो SEC ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने इस कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए भारत सरकार की भी सहयोग की मांग की थी। अमेरिकी नियामक चाहता था कि भारत सरकार के माध्यम से गौतम और सागर अडानी को समन जारी किया जाए, लेकिन अब तक इसमें कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। अब इसी को आधार बनाकर SEC ने कोर्ट से अन्य कानूनी रास्तों की इजाजत मांगी है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: फिर आसमान पर पहुंची सोने-चांदी की कीमतें

अडानी शेयरों में हाहाकार, कौन सा शेयर कितना टूटा?

अगर अडानी ग्रुप के शेयरों की बात करें, तो शुक्रवार को इनमें भारी बिकवाली देखी गई। अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर 12.3 प्रतिशत टूटकर 794.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए। वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी 5.7 फीसदी की बड़ी गिरावट आई। इसके अलावा, अडानी पोर्ट्स के शेयर 4.5 प्रतिशत लुढ़क गए, जबकि अडानी टोटल गैस के शेयरों में भी 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, अंबुजा सीमेंट और ACC के शेयर भी लाल निशान में गोता लगा रहे हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटAdani Group Crisis:अमेरिका से आई एक खबर और दहल गए अडानी स्टॉक्स, शेयरों में 12% तक की भारी गिरावट, जानें पूरा मामला
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटAdani Group Crisis:अमेरिका से आई एक खबर और दहल गए अडानी स्टॉक्स, शेयरों में 12% तक की भारी गिरावट, जानें पूरा मामला