सोलर एनर्जी सेक्टर में देश की इस कंपनी ने किया कमाल, वुड मैकेंजी की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में हुई शामिल

वुड मैकेंजी की 2025 की पहली छमाही की वैश्विक सौर मॉड्यूल सूची में अदाणी सोलर को ‘श्रेणी ए’ और आठवां स्थान मिला। कंपनी ने 81 अंक हासिल किए। जेए सोलर और ट्रिनासोलर शीर्ष पर रहे। यह रैंकिंग गुणवत्ता और वित्तीय मजबूती पर आधारित है।

Manali Rastogi( विद इनपुट्स फ्रॉम Bhasha)
अपडेटेड18 Jan 2026, 12:35 PM IST
सोलर एनर्जी सेक्टर में देश की इस कंपनी ने किया कमाल, वुड मैकेंजी की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में हुई शामिल
सोलर एनर्जी सेक्टर में देश की इस कंपनी ने किया कमाल, वुड मैकेंजी की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में हुई शामिल

नई दिल्ली: वुड मैकेंजी ने 2025 की पहली छमाही के लिए वैश्विक सौर मॉड्यूल विनिर्माण कंपनियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में अडानी सोलर को जगह मिली है। अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सौर पैनल इकाई अडानी सोलर को वुड मैकेंजी ने ‘श्रेणी ए’ का दर्जा दिया है और कंपनी को आठवां स्थान मिला है।

यह भी पढ़ें | अमेरिका में ट्रांसफार्मर आपूर्ति के लिए सीजी पावर को मिला 900 करोड़ का ऑर्डर

रिपोर्ट के अनुसार, जेए सोलर और ट्रिनासोलर ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया और क्रमशः 91.7 और 91.6 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। अडानी सोलर को 81 अंक मिले हैं।

यह भी पढ़ें | सोने की चमक पड़ी फीकी, क्या रहा चांदी का भाव? जानें आज के ताजा रेट

वुड मैकेंजी कंपनियों का मूल्यांकन 10 अलग-अलग पैमानों पर करता है। इनमें उत्पादों की गुणवत्ता, तीसरे पक्ष द्वारा किए गए परीक्षण, कंपनी की वित्तीय स्थिति, उत्पादन का रिकॉर्ड और पेटेंट से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं। ‘श्रेणी ए’ में शामिल होने का मतलब है कि कंपनी गुणवत्ता, भरोसे और पारदर्शिता के उच्च मानकों पर खरी उतरती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटसोलर एनर्जी सेक्टर में देश की इस कंपनी ने किया कमाल, वुड मैकेंजी की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में हुई शामिल
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटसोलर एनर्जी सेक्टर में देश की इस कंपनी ने किया कमाल, वुड मैकेंजी की ग्लोबल टॉप 10 लिस्ट में हुई शामिल