Adani Stocks Price: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 1 सितंबर को मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। इसी बीच, अडानी ग्रुप के शेयरों में उछाल देखे को मिल रहा है। इससे पहले, सोमवार, 31 अगस्त को इनमें भारी गिरावट दर्ज की गई थी। आज के शुरुआती कारोबार में गौतम अडानी के नेतृत्व वाले ग्रुप के पास अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन, अडानी पावर, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी टोटल गैस, अंबुजा सीमेंट्स, ACC और दूसरी कंपनियों के शेयर हैं।
किस स्टॉक में कितनी तेजी?
? ग्रीन 3.85 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स 2.86 प्रतिशत, अडानी पावर 2.32 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अडानी एंटरप्राइजेज 2 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट में 1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, अडानी टोटल गैस लिमिटेड, अडानी विल्मर लिमिटेड, एसीसी लिमिटेड, न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) के शेयर भी 0.3 फीसदी से 1 फीसदी तक के उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इससे पहले, सोमवार को भी अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी। यह कमजोरी व्यापार बाजार में MSCI इंडेक्स री-बैलेंसिंग की वजह से उतार-चढ़ाव के बीच आई। दिन के कारोबार के दौरान कई शेयर लगभग 10 प्रतिशत तक लुढ़क गए थे।
अडानी शेयरों में आज क्यों आई तेजी
बता दें कि गौतम अडानी ने सोमवार को भारत की क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के लिए एनालिटिकल फ्रेमवर्क डेवलअप करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ट्रेडिशनल मॉडल अक्सर उन बड़े प्लेटफॉर्म्स की इकोनॉमी और स्ट्रैटजिक अहमियत को कम आंकते हैं, जो नए बाजार और इंडस्ट्रियल इको-सिस्टम बनाते हैं। गौतम अडानी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब जब भारत पोर्ट्स, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर ट्रांसमिशन, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग में निवेश तेज कर रहा है। देश का लक्ष्य 2047 तक विकसित अर्थव्यवस्था बनना है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।