Amagi Media Labs IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया 1,788 करोड़ का IPO, GMP इस ओर कर रहा इशारा

Amagi Media Labs IPO: मंगलवार को Amagi Media Labs का IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है, जबकि 16 जनवरी तक निवेशक इश्यू में बोली लगा सकते हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड13 Jan 2026, 11:56 AM IST
Amagi Media Labs IPO
Amagi Media Labs IPO

Amagi Media Labs IPO: बेंगलुरु की फेमस टेक कंपनी अमागी मीडिया लैब्स (Amagi Media Labs) का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के माध्यम से कंपनी 1,788.62 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी की है। यह पूरा इश्यू दो हिस्सों में बंटा हुआ है। कंपनी 816 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी कर रही है, जिसका सीधा इस्तेमाल कंपनी के विस्तार और भविष्य की योजनाओं में होगा। वहीं, 972.62 करोड़ रुपये का हिस्सा ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत रखा गया है, जिसमें मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं।

Amagi Media Labs IPO प्राइस बैंड

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 343 रुपये से 361 रुपये के बीच प्राइस बैंड सेट किया है। अगर आप एक रिटेल निवेशक हैं, तो आपको कम से कम एक लॉट यानी 41 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इसके लिए आपको 14,801 रुपये का निवेश करना पड़ेगा। वहीं, स्मॉल एनआईआई कैटेगरी में कम से कम 14 लॉट की सीमा रखी गई है, जिसके लिए 2,07,214 रुपये का निवेश करना अनिवार्य है ।

Amagi Media Labs IPO GMP Today

अमागी मीडिया लैब्स आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम यानी GMP की बात करें, तो यह मंगलवार 13 जनवरी को 20 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है 361 रुपये के अपर प्राइस बैंड के आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 381 रुपये के आसपास होने की उम्मीद है, जो 5.5% से ज्यादा का मुनाफा संकेत है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार बदलाव होता रहता है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक बढ़ी, जान लीजिए ताजा भाव

IPO से जुड़ी जरूरी तारीखें

बता दें कि यह आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है, जबकि 16 जनवरी तक निवेशक बोली लगा सकते हैं। वहीं, 19 जनवरी को शेयरों के अलॉटमेंट होने की उम्मीद है। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट हो जाएंगे, उनको डीमैट अकाउंट में 20 जनवरी को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और इसी दिन असफल निवेशकों का पैसा भी रिफंड किया जाएगा। इसके बाद 21 जनवरी को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटAmagi Media Labs IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया 1,788 करोड़ का IPO, GMP इस ओर कर रहा इशारा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटAmagi Media Labs IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया 1,788 करोड़ का IPO, GMP इस ओर कर रहा इशारा