इस ब्रोकिंग कंपनी ने डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का किया ऐलान, ₹23 कैश के साथ 10 टुकड़ों में बंटेंगे शेयर

एंजल वन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बीते कल तिमाही रिजल्ट को मंजूरी दी। इसके साथ ही बोर्ड ने पहले डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया।  

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Jan 2026, 05:00 PM IST
angel one q3 results
angel one q3 results

Angel One Stock Split and Dividend: शेयर बाजार की ब्रोकरेज कंपनी एंजेल वन (Angel One) के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। कंपनी ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए अपना फाइनेंशियल रिजल्ट्स जारी कर दिया। इस दौरान कंपनी ने डिविडेंड के साथ साथ स्टॉक स्प्लिट का भी ऐलान किया। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 23 रुपये प्रति शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इसका मतलब है कि जिनके पास एंजेल वन के शेयर हैं, उन्हें सीधे तौर पर कैश रिवार्ड कमाने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दी है।

एंजल वन स्टॉक स्प्लिट

एंजल वन के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1:10 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि 10 रुपये फेस वैल्यू वाला प्रत्येक मौजूदा शेयर 10 टुकड़ों में बंटकर 1 रुपये फेस वैल्यू में बदल जाएगा। इससे छोटे निवेशकों के लिए शेयर की कीमत कम होगी, जिससे उनकी हिस्सेदारी बढ़ सकेगी। स्टॉक स्प्लिट का ऐलान कंपनियां तब करती है, जब उनके शेयरों की कीमत काफी बढ़ जाती है।

कंपनी ने जारी किया शानदार रिजल्ट

बता दें कि एंजल वन ने इस तिमाही में शानदार रिजल्ट पेश किया है। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट (PAT) 26.9% बढ़कर 268.7 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, पिछली तिमाही में 211.7 करोड़ था। मुनाफे के साथ-साथ कंपनी के रेवेन्यू में भी सुधार हुआ है। रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए एंजल वन का कुल रेवेन्यू 11.1% की बढ़त के साथ 1,337.7 करोड़ दर्ज किया गया। इसके अलावा, कंपनी के EBDAT में 24.8% की तिमाही बढ़त देखी गई। यह अब बढ़कर 405 करोड़ रुपये हो गया है। साथ ही, कंपनी का मार्जिन भी 34.5% से सुधरकर 39.4% पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें | सस्ते शेयरों के मोह में बिगाड़ तो नहीं रहे पोर्टफोलियो?

तेजी से बढ़ रहे अन्य बिजनेस

मालूम हो कि एंजल वन अब केवल ब्रोकरेज तक सीमित नहीं है। इसके अन्य बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। ग्रुप सीईओ अंबरिश केन्घे ने कहा कि कंपनी ने कमोडिटी सेगमेंट में 3 करोड़ 50 लाख ऑर्डर्स के साथ अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कंपनी के वेल्थ मैनेजमेंट सेगमेंट में एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 33.7% की भारी वृद्धि हुई है, जो अब 82.2 बिलियन हो गई है। इसके अलावा, क्रेडिट बिजनेस यानी कर्ज वितरण में भी 56% का उछाल देखा गया है, जो कंपनी के भविष्य के लिए एक मजबूत संकेत है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटइस ब्रोकिंग कंपनी ने डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का किया ऐलान, ₹23 कैश के साथ 10 टुकड़ों में बंटेंगे शेयर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटइस ब्रोकिंग कंपनी ने डिविडेंड और स्टॉक स्प्लिट का किया ऐलान, ₹23 कैश के साथ 10 टुकड़ों में बंटेंगे शेयर