
Reliance Infrastructure Share Price: गुरुवार को शेयर बाजार में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर अचानक सुर्खियों में आ गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लगातार दूसरे दिन अपने सर्किट लगा। आज के कारोबार में 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ यह 165.85 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले छह कारोबारी सत्र तक लगातार गिरावट के बाद यह तेजी आई है।
हालांकि पिछले दो दिनों की रिकवरी ने निवेशकों को बड़ी राहत दी है, लेकिन पिछले एक महीने का ग्राफ देखें तो अभी चिंताजनक स्थिति है। इस अवधि में शेयर करीब 27 फीसदी तक लुढ़क चुका है। मार्कट एक्सपर्ट्स का कहना है कि छोटी रिकवरी से जोश लौटा है, लेकिन लॉन्गटर्म निवेशकों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
बता दें कि रिलायंस इफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों ने 423.40 रुपये के लेवल पर 52 सप्ताह का उच्तम स्तर बनाया था। वहीं, मौजूदा कीमत इसके 60 फीसदी नीचे है। दूसरी तरफ 52 हफ्ते का निचला स्तर 149.16 रुपये था। इस लेवल पर शेयर थोड़ा ऊपर कारोबार कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैपिटल इस समय लगभग 6,454 करोड़ रुपये के आसपास बना हुआ है।
सबसे खासबात यह है कि शेयर बेहद कम वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहा है। इसका प्राइस टू अर्निंग (P/E) रेश्यो 2.11 है, जबकि प्राइस टू बुक (P/B) रेश्यो केवल 0.26 पर आ गया है। इन फंडामेटल्स से पता चलता है कि शेयर अंडरवैल्यूड हो सकता है, लेकिन कई बार ये बिजनेस चुनौतियों का भी संकते होता है। निवेशकों को सर्तक रहने की जरूरत है।
शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें,तो सितंबर 2025 तिमाही में प्रमोटर्स ने अपनी हिस्सेदारी 19.05 प्रतिशत पर बरकरार रखी है। दूसरी तरफ घरेलू म्यूचुअल फंड्स ने थोड़ा भरोसा जताया है। उनकी हिस्सेदारी 0.29 फीसदी से बढ़कर 0.35 फीसदी हो गई। हालांकि यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है, लेकिन पॉजिटिव माना जा रहा है। लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII/FPI) ने बड़ा झटका दिया है। उनकी हिस्सेदारी 10.26 फीसदी से घटकर 7.07 फीसदी पर आ गई। तीन फीसदी से ज्यादा की यह कमी बाजार में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.