Bonus Share Stock: इस रियल एस्टेट कंपनी ने बोनस शेयर का किया ऐलान, 10:1 शेयर मिलेंगे फ्री, जानें रिकॉर्ड डेट

Bonus Share Stock: अंतरिक्ष इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बड़ी खुशखबरी दी है। वही प्रति 10 शेयर पर 1 शेयर फ्री देने का ऐलान की है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Dec 2025, 02:01 PM IST
बोनस शेयर
बोनस शेयर

Antariksh Industries Bonus Issue 2025: मुंबई स्थित रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी अंतरिक्ष इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 3 दिसंबर, 2025 को एक अहम मीटिंग में 1:10 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने की सिफारिश की है। इसका मतलब यह है कि अगर आपके पास कंपनी के 10 पूरी तरह से पेड-अप शेयर हैं, तो आपको 1 शेयर फ्री में मिलेगा। इसमें सबसे खास बात यह है कि यह बोनस शेयर सिर्फ पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए ही होगा।

क्यों केवल पब्लिक शेयरहोल्डर्स को जारी किया जाएगा बोनस शेयर?

यह फैसला कंपनी ने किसी सामान्य बोनस घोषणा के तौर पर नहीं लिया है। इसके पीछे की वजह न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता नियमों का पालन करना है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नियमों के तहत सूचीबद्ध कंपनियों को बाजार में पब्लिक शेयरहोल्डिंग का एक न्यूनतम स्तर बनाए रखना जरूरी होता है। दरअसल, कंपनी अपनी पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाना चाहती है, इसलिए केवल पब्लिक शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर जारी करने का फैसला ली है। इस कदम से प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | IndiGo पैसेंजर्स ध्यान दें! 8 दिसंबर से फ्लाइट्स में आने वाला है बड़ा बदलाव

क्या है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने बोनस शेयर के लिए कट-ऑफ डेट भी तय कर दी है। अंतरिक्ष इंडस्ट्रीज की ओर से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी ने पात्र शेयर की पहचान के लिए 9 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट के रूप में चुना है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें बोनस शेयर का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें | Meesho IPO Day 3: मीशो IPO पर एक्टिव हुए निवेशक, GMP दे रहा 45% मुनाफे के संकेत

शेयरधारकों की मंजूरी बाकी

कंपनी के मुताबिक, इस बोनस इश्यू को अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है, जिसे पोस्टल बैलट (Postal Ballot) प्रक्रिया के जरिए हासिल किया जाएगा। एक बार मंज़ूरी मिल जाने के बाद पात्र निवेशकों को यह बोनस शेयर बोर्ड मीटिंग की तारीख यानी 3 दिसंबर, 2025 से दो महीने के भीतर यानी 2 फरवरी, 2026 तक क्रेडिट कर दिए जाएंगे।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBonus Share Stock: इस रियल एस्टेट कंपनी ने बोनस शेयर का किया ऐलान, 10:1 शेयर मिलेंगे फ्री, जानें रिकॉर्ड डेट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBonus Share Stock: इस रियल एस्टेट कंपनी ने बोनस शेयर का किया ऐलान, 10:1 शेयर मिलेंगे फ्री, जानें रिकॉर्ड डेट