Stocks to Watch: कल इस डिफेंस स्टॉक में आ सकती है तेजी! जान लीजिए क्या है वजह

Stock to Watch: गुरुवार को शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर की कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। आइए जानते हैं क्या है वजह।

Shivam Shukla
अपडेटेड5 Nov 2025, 01:58 PM IST
स्टॉक टू वॉच
स्टॉक टू वॉच

Defense Micro Systems Q2 Results: डिफेंस सेक्टर की फेमस कंपनी अपोलो माइक्रो सिस्टम्स ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही का रिजल्ट जारी किया। रिपोर्ट की गई तिमाही में कंपनी ने अब तक सबसे अधिक रेवेन्यू और प्रॉफिट रिकॉर्ड किया है। ऐसे में गुरुवार को इसके शेयर फोकस में रहेंगे। मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 276.90 रुपये के लेवल पर बंद हुआ।

6 महीने में दिया मल्टीबैगर रिटर्न

पिछले 6 महीनों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल का रिटर्न भी 100 प्रतिशत से अधिक है। अपोलो माइक्रो सिस्टम्स के शेयर पिछले 6 महीने के दौरान 121.64 प्रतिशत की शानदार बढ़त हासिल किए हैं, जबकि एक साल के दौरान निवेशकों को 177.34 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। ऐसे में मजबूत तिमाही रिजल्ट के बाद शेयरों में हलचल की उम्मीद है।

मुनाफा में 91% बढ़ोतरी, रेवेन्यू भी बढ़ा

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स की ओर से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 91 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ 30.03 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही के दौरान 15.7 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वहीं, ऑपरेशन से रेवेन्यू में भी 40.2 प्रतिशत की शानदार बढ़त दर्ज की गई है। यह सितंबर 2025 तिमाही के लिए 225.3 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें | डिविडेंड PSU Stocks रिटर्न के मामले क्यों पड़ रहे फीके? 1 साल में 28% तक लुढ़के

EBITDA में उछाल, मार्जिन सुधरा

डिफेंस कंपनी ने आगे बताया कि उसके EBITDA में 82.7 प्रतिशत का उछाल आया है। यह 59.59 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वहीं, मार्जिन पिछले साल के 20.29 प्रतिशत से सुधकर 26.45 प्रतिशत हो गया। ये आंकड़ें कंपनी की मजबूत फाइनेंशियल स्टेटस को दिखाते हैं।

कंपनी ने कही ये बात

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बद्दम करुणाकर रेड्डी ने कहा कि स्वदेशी तकनीकी में लगातार निवेश और राष्ट्रीय रक्षा प्राथमिकताओं से जुड़ाव ने हमें मजबूत स्थिति दी है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कंपनी का योगदान बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अपोलो अब भारत के बदलते डिफेंस लैंडस्केप में विश्वसनीय साझेदार बन गया है। कंपनी की स्ट्रैटजी डिफेंस सेक्टर की जरूरतों से पूरी तरह से मैच करती है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटStocks to Watch: कल इस डिफेंस स्टॉक में आ सकती है तेजी! जान लीजिए क्या है वजह
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटStocks to Watch: कल इस डिफेंस स्टॉक में आ सकती है तेजी! जान लीजिए क्या है वजह