Stocks to buy: 60 से 95% तक रिटर्न दे सकते हैं ये दो शेयर, ब्रोकरेज ने बताए कैसे बढ़ेंगे कंपनी के कारोबार

Stocks to buy today: शेयर बाजार में बहार है। ऐसे में ब्रोकरेज ने दो शेयरों में खरीदारी के सुझाव दिए हैं। आज इनमें से एक शेयर में गिरावट है तो दूसरे में तेजी। 

Naveen Kumar Pandey
पब्लिश्ड5 Nov 2026, 10:34 AM IST
ऐप्टस हाउजिंग और कैमलिन फाइन के शेयरों में तेजी के आसार (AI Image)
ऐप्टस हाउजिंग और कैमलिन फाइन के शेयरों में तेजी के आसार (AI Image)(ChatGPT)
AI Quick Read

Stock Picks: गिरावट के लंबे दौर के बाद शेयर बाजार में लौटी बहार टिकती हुई दिख रही है। इस सप्ताह हर कारोबारी सत्र की शुरुआत शानदार बढ़त के साथ हो रही है। आज, गुरुवार को भी शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स-निफ्टी में 1.5% से भी ज्यादा की उछाल देखी गई। दूसरी तरफ, कंपनियां अभी दूसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर रही हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए उचित शेयर चुनने का बड़ा मौका है। इस काम में विभिन्न ब्रोकरेज हाउस भी निवेशकों की मदद कर रहे हैं। आइए आज दो ब्रोकरेज फर्मों की ओर से सुझाए गए दो ऐसे शेयरों पर नजर डालते हैं जिनमें 62 से 95 प्रतिशत तक उछाल आने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

ऐप्टस हाउजिंग फाइनेंस के शेयरों पर बड़ा दांव

ब्रोकरेज हाउस चॉइस इंस्टिट्यूशनल इक्विटीज ने ऐप्टस हाउजिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड के शेयरों में बड़ी अपसाइड देखी है। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी का एयूएम वार्षिक आधार पर 20.5% जबकि तिमाही आधार पर 3.9% बढ़कर 141.8 अरब रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने इस दौरान 1,153 करोड़ रुपये का लोन बांटा है। कंपनी का होम लोन एयूएम भी तिमाही आधार पर 3.6% जबकि सालाना आधार पर 14.8% बढ़कर 67.6 अरब रुपये हो गया। इस दौरान ऐप्टस ने 18% और 2.5% तिमाही वृद्धि दर से 264.70 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है। कंपनी को ब्याज के शुद्ध आय (NII) ने भी 23% वार्षिक और 5.5% तिमाही वृद्धि हासिल की है।

ब्रोकरेज ने 330 रुपये का दिया टारगेट प्राइस

चॉइस का मानना है कि पिछले वित्त वर्ष 2026 से आगामी वित्त वर्ष 2028 तक ऐप्टस के एयूएम में 21.5% जबकि एनआईआई में 17.9% की चक्रवृद्धि दर से वृद्धि होगी। इसकी वजह लोन बांटने में टिकाऊ वृद्धि और प्रोफाइल में अच्छा-खासा विस्तार की संभावना है। ऐप्टस ने हाल में कई नई शाखाएं खोली हैं जिनसे लोन डिस्बर्समेंट में और गति आने की उम्मीद है। चॉइस ने इन्हीं सकारात्मक पहलुओं को देखकर ऐप्टस हाउजिंग फाइनेंस के लिए 330 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। साथ ही उसने 2.4% डिविडेंड यील्ड मिलने की भी संभावना जताई है। यह बुधवार के बंद भाव 206.28 रुपये के मुकाबले 59.97% अपसाइड है।

Advertisement

खराब रिजल्ट के बाद भी कैमलिन फाइन साइंसेज पर बाय रेटिंग

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस डायरेक्ट ने कैमलिन फाइन साइंसेज के शेयर पर दांव लगाया है। यह कंपनी स्पेशलिटी केमिकेल सेक्टर में काम करती है। उसने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (Q2FY27) में विभिन्न मोर्चों पर घाटे के आंकड़े पेश किए। कैमलिन फाइन साइंसेज ने 491 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया जो वार्षिक आधार पर 7% की वृद्धि दिखाता है, लेकिन तिमाही आधार पर 5% की गिरावट है। वहीं, 2 करोड़ रुपये की एबिटडा वार्षिक आधार पर 93% जबकि तिमाही आधार पर 73% की बहुत बड़ी गिरावट से मिली है। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 30 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है।

आखिर ब्रोकरेज ने क्यों जताया भरोसा?

लेकिन एक्सिस डायरेक्ट ने कंपनी आउटलुक में कहा है कि कैमलिन फाइन साइंसेज का ब्लेंड्स और फंक्शनल इंग्रेडिएंट्स पोर्फोलियो का विस्तार हो रहा है। वहीं, विनपाई और विटेफर के इंटिग्रेशन से कंपनी अपना वैनिलिन बिजनेस को बढ़ाने की क्षमता रखती है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी क्षमता उपयोग में सुधार, प्रॉडक्ट मिक्स और संचालन कुशलता से मीडियम से लॉन्ग टर्म में मार्जिंस और मुनाफा बढ़ा लेगी। ब्रोकरेज ने कैमलिन फाइन साइंसेज के शेयरों पर बाय रेटिंग देते हुए 145 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह बुधवार के बंद भाव 74.15 रुपये के मुकाबले 95.54% का अपसाइड दिखाता है।

Advertisement

Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए विचार और सुझाव एक्सपर्ट के हैं, मिंट हिंदी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

About the Author

टेलीवीजन की दुनिया से अखबार का संसार और अब डिजिटल वर्ल्ड। नवीन कुमार पाण्डेय पत्रकारिता की बहुआयामी विधाओं में 17 वर्ष से अधिक का अनुभव रखते हैं। प्रत...Read More

होममार्केटStocks to buy: 60 से 95% तक रिटर्न दे सकते हैं ये दो शेयर, ब्रोकरेज ने बताए कैसे बढ़ेंगे कंपनी के कारोबार
अगला लेख पढ़ें
OPEN IN APP
HomeMarketsPortfolioPremiumGet App