Ardee Industries IPO: 133 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए शेयर, जानें कब और कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Ardee Industries IPO Allotment Satus: आईपीओ का अलॉटमेंट 10 अगस्त को फाइनल हो सकता है। 133 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए इस 425 करोड़ रुपये के आईपीओ का स्टेटस BSE, NSE और KFin Technologies पर कैसे चेक करें? जानें लिस्टिंग डेट, रिफंड और स्टेप-बाई-स्टेप पूरी प्रक्रिया।

Shivam Shukla
अपडेटेड9 Aug 2026, 08:32 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
Ardee Industries IPO: 133 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए शेयर, जानें कब और कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
Ardee Industries IPO: 133 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए शेयर, जानें कब और कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Ardee Industries IPO Allotment Satus: आर्डी इंडस्ट्रीज (Ardee Industries) के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों की नजरें अब शेयर अलॉटमेंट पर टिकी हुई हैं। इस आईपीओ को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। निवेशकों ने इस पर जमकर दांव लगाया है। तीन दिन की बिडिंग प्रक्रिया के दौरान यह पब्लिक इश्यू 133.66 गुना सब्सक्राइब हुआ है। भारी डिमांड के बाद अब हर निवेशक यही जानना चाहता है कि उसे कंपनी के शेयर मिलेंगे या उसका पैसा रिफंड होगा।

किस दिन फाइनल होगा Ardee Industries IPO के शेयरों का अलॉटमेंट?

शेयरों का अलॉटमेंट 10 अगस्त 2026 को फाइनल होने की पूरी संभावना है। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डिमैट अकाउंट में तय तारीख तक क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं, जिन आवेदकों को शेयर नहीं मिल पाएंगे, उनके ब्लॉक हुए पैसे को बैंक खाते में वापस अनब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों पर 12 अगस्त को होगी।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?

अगर आपने भी इस इश्यू में बोली लगाई है, तो अलॉटमेंट फाइनल होते ही आप घर बैठे अपना स्टेटस आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आप NSE, BSE या फिर इश्यू के आधिकारिक रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज की वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

NSE पर स्टेटस देखने की प्रक्रिया

1. एनएसई के आधिकारिक आईपीओ वेरिफिकेशन पोर्टल पर जाएं।

2. Equity and SME IPO bid details वाले विकल्प को चुनें।

3. ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से ARDEE का चयन करें।

4. अपना पैन नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।

5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही स्टेटस आपकी स्क्रीन पर होगा।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

1. BSE के एप्लीकेशन स्टेटस पेज पर विजिट करें।

2. इश्यू टाइप में Equity को सिलेक्ट करें।

3. ड्रॉप-डाउन लिस्ट में Ardee Industries Limited को चुनें।

4. अपना एप्लीकेशन नंबर या पैन कार्ड विवरण भरें और सर्च पर क्लिक करें।

केफिन टेक्नोलॉजीज पोर्टल से कैसे देखें स्टेटस

1. रजिस्ट्रार की वेबसाइट ipostatus.kfintech.com पर जाएं।

2. लिस्ट में से कंपनी का नाम चुनें।

3. अपनी सुविधा अनुसार पैन नंबर, एप्लीकेशन नंबर या डिमैट अकाउंट डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।

425.87 करोड़ रुपये का था आईपीओ

बता दें कि यह IPO कुल 425.87 करोड़ रुपये का था, जिसके तहत 320 करोड़ रुपये के 6.04 करोड़ नए शेयर जारी किए गए। इसके अलावा, 105.87 करोड़ रुपये के 2 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की गई। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 50 से 53 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था।

Ardee Industries आईपीओ से जुड़ी अन्य जानकारी

रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम लॉट साइज 281 शेयरों का रखा गया था, जिसके चलते अपर प्राइस बैंड पर कम से कम 14,893 रुपये का निवेश करना अनिवार्य था। इस इश्यू में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत, रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 35 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों (NIIs) के लिए कम से कम 15 प्रतिशत का आरक्षण रखा गया था। इस आईपीओ का मैनेजमेंट पेंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया।

Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटArdee Industries IPO: 133 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुए शेयर, जानें कब और कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
More