आशीष कचोलिया के निवेश वाले इस स्टॉक में 13% की तूफानी तेजी, इस खबर से झूम उठे निवेशक

Balu Forge Share Price: बालू फोर्ज के शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। इसके शेयर इंट्राडे में लगभग 13% की बढ़त हासिल किए हैं।  

Shivam Shukla
पब्लिश्ड13 Jan 2026, 01:56 PM IST
आशीष कचोलिया के निवेश वाले इस स्टॉक 13% की तूफानी तेजी
आशीष कचोलिया के निवेश वाले इस स्टॉक 13% की तूफानी तेजी

Balu Forge Industries Share Price: शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से भारी अस्थिरता देखने को मिली रही है। इसी बीच, स्टॉक स्पेसफिक एक्शन भी जारी है। इसी क्रम में मंगलवार, 13 जनवरी को आशीष कचोलिया के निवेश वाली एक कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। आज के कारोबार में इस स्टॉक ने 10 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की। दरअसल, हम बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज (Balu Forge Industries) की बात कर रहे हैं। इसके शेयरों में उछाल कंपनी की तरफ से एक अपडेट जारी करने के बाद आया है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी गई जानकारी में साफ किया कि इनकम टैक्स की जांच अब पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। आयकर विभाग को कोई भी आपत्तिजनक दस्तावेज या अघोषित संपत्ति बरामद नहीं हुई है। इस खबर के बाद बायर्स एक्टिव हुए हैं।

शेयरों में 13% की जोरदार तेजी

कंपनी ने अपने बयान में आगे बताया कि इस जांच का उसके सामान्य कामकाज या ऑपरेशन पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा। जिस समय यह सर्च ऑपरेशन चल रहा था, उस दौरान भी फैक्ट्रियों में काम हमेशा की तरह जारी रहा। मैनेजमेंट के इस स्पष्टीकरण के बाद बाजार का डर खत्म हुआ और इंट्राडे कारोबार के दौरान शेयर की कीमतों में लगभग 13% तक की शानदार बढ़त दर्ज की गई। NSE पर बालू फोर्ज के शेयर 457 रुपये के स्तर पर खुले थे, जबकि 499.45 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। वहीं, सोमवार को 441.40 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

यह भी पढ़ें | ईरान से व्यापार पर ट्रंप की 25% पेनल्टी, क्या भारत के लिए बढ़ जाएगी मुश्किल?

आशीष कचोलिया के पास हैं इतने शेयर

बता दें कि स्टॉक मार्केट एलिफेंट के नाम से मशहूर आशीष कचोलिया ने भी इस कंपनी ने निवेश किया है। इस वजह से रिटेल इन्वेस्टर्स को इस स्टॉक में खास रुचि रहती है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बालू फोर्ज में आशीष कचोलिया की 1.64% हिस्सेदारी है, जो लगभग 18,65,933 शेयरों के बराबर है।

बालू फोर्ज शेयर प्रदर्शन

बता दें कि बालू फोर्ज इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट देखने को मिल रही थी। पिछले एक महीने के दौरान इसके शेयर 25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज किए हैं। वहीं, 6 महीने के दौरान 30 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। पिछले एक साल की अवधि में बालू फोर्ज के शेयर 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज किए हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटआशीष कचोलिया के निवेश वाले इस स्टॉक में 13% की तूफानी तेजी, इस खबर से झूम उठे निवेशक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटआशीष कचोलिया के निवेश वाले इस स्टॉक में 13% की तूफानी तेजी, इस खबर से झूम उठे निवेशक