आशीष कचोलिया के निवेश वाले इस स्टॉक में 51% की भारी गिरावट! क्या निवेशकों को हुआ नुकसान?

नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के शेयरों में आज बड़ी हलचल देखने को मिली। यह शुरुआती कारोबार में 51% तक टूट गया था।  

Shivam Shukla
अपडेटेड22 Dec 2025, 01:31 PM IST
स्टॉक स्प्लिट न्यूज
स्टॉक स्प्लिट न्यूज

Knowledge Marine & Engineering Works Share Price: शेयर बाजार में सोमवार को दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया के पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के शेयरों में बड़ी हलचल देखने को मिली। आज के कारोबार में इस कंपनी के शेयर अचानक 51% टूटकर 1,611 रुपये के निचले स्तर पर आ गए। इस गिरावट को देखकर निवेशकों की धड़कने बढ़ गई, लेकिन यह वास्तविक गिरावट नहीं थी। यह एक कॉर्पोरेट एक्शन का नतीजा था।

शेयरों की संख्या हुई डबल

दरअसल, नॉलेज मरीन के शेयरों में आई यह भारी गिरावट पूरी तरह से टेक्निकल है। कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों के स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया था, जिसके लिए 22 दिसंबर को एक्स डेट तय किया गया था। कंपनी ने 1:2 के रेश्यो में स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। यानी कंपनी के 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर अब 5 रुपये फेस वैल्यू में विभाजित हो गए हैं। इससे कुल शेयरों की संख्या डबल हो गई।

आशीष कचोलिया के पार हैं 3,00,000 शेयर

बता दें कि दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया की इस स्टॉक में 2.78% हिस्सेदारी है। उनके पास कंपनी के कुल 3,00,000 शेयर हैं। आशीष कचोलिया को मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में मल्टीबैगर स्टॉक खोजने के लिए जाना जाता है।

1 हफ्ते में दे चुका है मल्टीबैगर रिटर्न

सोमवार को नॉलेज मरीन एंड इंजीनियरिंग वर्क्स के शेयर 1,611 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। हालांकि, दोपहर 1: 16 बजे 17.46% की बढ़ोतरी के साथ 1,917.90 के लेवल पर कामकाज कर रहा था। BSE डेटा के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते में ही इसने निवेशकों को 100% से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने की अवधि में 290% का मुनाफा दिया है, जबकि 1 साल के दौरान निवेशकों को 206% का रिटर्न मिला है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटआशीष कचोलिया के निवेश वाले इस स्टॉक में 51% की भारी गिरावट! क्या निवेशकों को हुआ नुकसान?
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटआशीष कचोलिया के निवेश वाले इस स्टॉक में 51% की भारी गिरावट! क्या निवेशकों को हुआ नुकसान?