Ashish Kacholia Portfolio Update: शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से भारी अस्थिरता देखने को मिल रही है। इसी बीच, दिग्गज इन्वेस्टर आशीष कचोलिया ने दिसंबर 2025 तिमाही में लगभग 2,4000 करोड़ रुपये के इक्विटी पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। पिछले साल स्मॉलकैप स्टॉक्स में आई बड़ी गिरावट के बाद यह माना जा रहा था कि बड़े निवेशक थोड़े दिनों के लिए बाजार से दूरी बना सकते हैं, लेकिन कचोलिया ने पोर्टफोलियो रिस्ट्रक्टर की स्ट्रैटजी चुनी है। आमतौर पर बड़े निवेशके पोर्टफोलियो पर छोटे निवेशकों की कड़ी नजर रहती है और वे उनको फॉलो करते हैं। ऐसे जानते हैं कि उन्होंने पोर्टफोलियो से किन स्टॉक्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है और किन्हें एंट्री मिली है।
Adcounty Media को दिया मौका
दिसंबर तिमाही के दौरान दिग्गज निवेशक ने अपने पोर्टफोलियो में दो नई कंपनियों को एंट्री दी है। इसमें एक Adcounty Media का नाम भी शामिल है। जुलाई 2025 में इस SME स्टॉक ने शेयर बाजार में लगभग 53 प्रतिशत की प्रीमियम के साथ कदम रखा था और लिस्टिंग के पहले महीने भी इसमें उछाल दर्ज किया गया था। लेकिन मौजूदा समय में Adcounty Media के शेयर प्राइस 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 282 रुपये से लगभग 60 प्रतिशत गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। कचोलिया ने इस करेक्शन को मौका के रूप में देखते हुए इसमें 2.89 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है।
TechEra Engineering में खरीदी 5% हिस्सेदारी
इसके साथ ही दिसंबर 2025 तिमाही में कचोलिया के पोर्टफोलियो में TechEra Engineering को भी शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबकि, इस कंपनी ने आशीष कचोलिया ने लगभग 5 प्रतिशत या 7.98 लाख शेयर खरीदने हैं। यह स्टॉक अक्टूब में अपनी रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद से लगभग 46% की गिरावट दर्ज कर चुका है।
Fineotex Chemicals को दिखाया बाहर का रास्ता
इसी बीच, कचोलिया ने पिछले पांच सालों में 231% का मुनाफा देने वाले शेयर Fineotex Chemicals को पूरी तरह से बाहर का रास्ता दिखा दिया है या 1 प्रतिशत से नीचे हिस्सेदारी कर दी है। पिछले एक साल में Fineotex Chemicals के शेयरों में 70% की बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।