
Ashok Leyland Q2 Results 2025: हिंदुजा ग्रुप की दिग्गज ऑटो कंपनी अशोक लेलैंड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने मुनाफे में स्थिरता दिखाते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। इसके साथ ही शेयरधारकों के लिए अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी की ओर से दाखिल एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, जुलाई-सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट साल-दर-साल मामूली बढ़ोतरी के साथ 771 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 770 करोड़ रुपये था। हालांकि कंपनी ने इसे अपना अब तक का सबसे हाई तिमाही मुनाफा बताया है।
वहीं, अशोक लेलैंड का जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 9.3 प्रतिशत बढ़ा है। यह 9,588 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि पिछले साल 8,769 करोड़ रुपये था। EBITDA में 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,162 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल 1,017 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही मार्जिन भी 50 बेसिक पॉइंट सुधरकर 12.1 प्रतिशत पर पहुंच गया।
अशोक लेलैंड की एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, मौजूदा वित्त साल की दूसरी तिमाही में MHCV और LCV दोनों सेगमेंट मं इंडस्ट्री ने सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज की। शोक लेलैंड के एमएचसीवी वॉल्यूम 3 फीसदी बढ़कर 26,307 यूनिट हो गए, जबकि पिछले साल 25,542 यूनिट थे। एलसीवी सेगमेंट में 6 फीसदी मजबूत हुआ और वॉल्यूम 17,697 यूनिट तक पहुंचा। पिछले साल यह 16,629 यूनिट था।
कंपनी ने बताया कि रिपोर्ट की गई तिमाही के दौरान 4,784 यूनिट का एक्सपोर्ट किया, जो साल-दर-साल आधार पर 45 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी है। कंपनी के MD और CEO शेनू अग्रवाल ने कहा, 'ट्रक और बस के सभी सेगमेंट में डिमांड स्थिर बनी हुई है। इंडस्ट्री ने मामूली लेकिन पॉजिटिव ग्रोथ दिखाई है। हमें दूसरी छमाही में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।'
बता दें कि तिमाही नतीजों के साथ-साथ कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 100 प्रतिशत अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। यानी 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 1 रुपये का लाभांश जारी किया जाएगा। यह जुलाई 2025 में 1:1 बोनस इश्यू के बाद पहला अंतरिम डिविडेंड है। कंपनी ने बताया कि शेयरधारकों की पहचान के लिए 18 नवंबर रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि 11 दिसंबर या उससे पहले भुगतान कर दिया जाएगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.