Asian Paints Q2 Results: मुनाफा 47% बढ़कर 1,018 करोड़ हुआ, डिविडेंड का भी ऐलान, जानें डिटेल्स

Asian Paints Q2 Results: एशियन पेंट्स ने बुधवार को जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के लिए शानदार रिजल्ट जारी किया है। इसके साथ ही शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड12 Nov 2025, 05:13 PM IST
एशियन पेंट्स Q2 रिजल्ट्स 2025
एशियन पेंट्स Q2 रिजल्ट्स 2025

Asian Paints Q2 Results 2025: एशियन पेंट्स ने बुधवार को सितंबर तिमाही 2025 के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी ने बताया कि रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए नेट प्रॉफिट 46.8 प्रतिशत की बढ़ा है। यह 1,018.23 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही के दौरान 693.66 करोड़ रुपये था। कंपनी की तरफ से शानदार रिजल्ट से एशियन पेंट्स के शेयरों में जोरदार खरीदारी देखी गई। इसके शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 6.79 प्रतिशत उछाल के साथ 2,835.05 रुपये पर बंद हुए।

रेवेन्यू में 6.4% का उछाल

वहीं, एशियन पेंट्स ने बताया कि जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 6.4 प्रतिशत बढ़कर 8,513.70 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 8,003.02 करोड़ रुपये था। हालांकि मौजूदा वित्त साल की पहली तिमाही के मुकाबले कुछ गिरावट आई है। जून तिमाही में एशियन पेंट्स का रेवेन्यू 8,924.49 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 4.6 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसी तरह, PAT भी तिमाही आधार पर 9.7 प्रतिशत घटकर 1,099.77 करोड़ रुपये से नीचे आ गया। लेकिन सालाना आधार पर प्रदर्शन मजबूत रहा है।

यह भी पढ़ें | बिहार में NDA हारी तो Nifty में आ सकती है 7% तक की गिरावट, InCred ने दी चेतावनी

सालाना आधार पर मुनाफा बढ़ा, लेकिन तिमाही आधार पर गिरावट

कंपनी ने बताया कि PBDIT मार्जिन नेट सेल के 17.7 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह 15.5 प्रतिशत था। वहीं, असाधारण समानों और टैक्स से पहले का मुनाफा 22.2 प्रतिशत बढ़कर 1,391.5 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल 1,139.2 करोड़ रुपये था। माइनोरिटी इंट्रेस्ट के बाद नेट प्रॉफिट 43 प्रतिशत उछलकर 993.6 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 694.6 करोड़ रुपये था।

हालांकि, तिमाही आधार पर चुनौतियां नजर देखने को मिली है। राजस्व और मुनाफे में गिरावट मौसमी कारकों या मार्केट डिमांड में उतार-चढ़ाव से जुड़ी हो सकती है। दरअसल, पेंट इंडस्ट्री में क्रूड ऑयल की कीमतें और कंपटीशन हमेशा प्रभाव डालता रहता है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Closing: सेंसेक्स 595 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,850 के ऊपर बंद

4.5 रुपये डिविडेंड का भी ऐलान

बता दें कि कंपनी ने तिमाही रिजल्ट्स के साथ-साथ अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए 4.5 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 18 नवंबर तय की गई है। वहीं, डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों को 27 नवंबर या उसके बाद डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटAsian Paints Q2 Results: मुनाफा 47% बढ़कर 1,018 करोड़ हुआ, डिविडेंड का भी ऐलान, जानें डिटेल्स
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटAsian Paints Q2 Results: मुनाफा 47% बढ़कर 1,018 करोड़ हुआ, डिविडेंड का भी ऐलान, जानें डिटेल्स