Asian Paints Shares: 52 वीक हाई पर पहुंचे शेयर, Q2 के बाद 4.5% चढ़ा स्टॉक

Asian Paints share price: एशियन पेंट्स के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। इसके शेयर 4.5 प्रतिशत के उछाल के साथ नया 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर छुए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड13 Nov 2025, 01:31 PM IST
एशियन पेंट्स शेयर
एशियन पेंट्स शेयर

Asian Paints Share Price: एशियन पेंट्स के शेयर ने गुरुवार को धमाकेदार शुरुआत की। आज के शुरुआती कारोबार में 4 प्रतिशत ज्यादा के उछाल के साथ 52 सप्ताह के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। यह उछाल बुधवार को कंपनी की तरफ से वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के रिजल्ट पेश करने के बाद आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लगाातर 6वें दिन हरे निशान में दिख रहे हैं। गुरुवार को एशियन पेंट्स के शेयर 2,836.30 रुपये पर कामकाज की शुरुआत किए, जबकि बुधवार को 2,773.40 रुपये पर बंद हुए थे। वहीं, कारोबार के दौरान 4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,898.20 रुपये के 52 हाई पर पहुंच गया। हालांकि, दोपहर 1:11 बजे 2,870.90 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहे थे।

Asian Paints तिमाही रिजल्ट

एशियन पेंट्स ने बीते कल जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही का रिजल्ट जारी किया। इस दौरान कंपनी का मुनाफा लगभग 47 प्रतिशत बढ़कर 1,018.23 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू में 6.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 8,513.70 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। इसके साथ ही कंपनी ने निवेशकों को खुशखबरी देते हुए 4.5 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2025-26 के लिए है। कंपनी ने रिकॉर्ड डेट 18 नवंबर तय की गई है, जबकि लाभांश का भुगतान 27 नवंबर या इसके बाद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | सोना-चांदी हुआ महंगा, खरीदने से पहले जान लीजिए अपने शहर का ताजा रेट

Asian Paints Target Price

सितंबर 2025 तिमाही रिजल्ट के बाद एशियन पेंट्स के शेयरों पर कई ब्रोकरेज फर्मों की सिफारिश आई है। JM फाइनेंशियल पर 'रिड्यूस' रेटिंग बरकार रखी है। हालांकि, टार्गेट प्राइस को बढ़ाकर 2,800 रुपये कर दिया गया। पहले यह 2,245 रुपये था।

जेएम फाइनेंशियल के एनालिस्टों का कहना है कि कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन पिछले एक महीने में 20 फीसदी की तेजी के बाद आगे की संभावनाएं सीमित लग रही हैं। डिमांड में लगातार सुधार ही वैल्यूएशन को नई ऊंचाई पर सकता है।

यह भी पढ़ें | अपने म्यूचुअल फंड नॉमिनी को ऑनलाइन कैसे करें अपडेट? जानिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

एशियन पेंट्स शेयर प्रदर्शन

बता दें कि एशियन पेंट्स के शेयर पिछले पांच दिनों के दौरान 10 प्रतिशत से ज्यादा का उछाल दर्ज किए हैं, जबकि 6 महीने की अवधि में 23 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 2025 में अब तक एशियन पेंट्स के शेयर लगभग 25 प्रतिशत की मजबूती दर्ज किए हैं। इसके अलावा, एक वर्ष के दौरान इनमें 16 प्रतिशत की तेजी आई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटAsian Paints Shares: 52 वीक हाई पर पहुंचे शेयर, Q2 के बाद 4.5% चढ़ा स्टॉक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटAsian Paints Shares: 52 वीक हाई पर पहुंचे शेयर, Q2 के बाद 4.5% चढ़ा स्टॉक
OPEN IN APP