Bonus Shares: इस कंपनी के निवेशकों को बड़ा तोहफा! 1 के बदले मिलेंगे 3 बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल

Bonus Shares: एक SME कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, जिससे बाजार में उत्साह देखने को मिल रहा है। रिकॉर्ड डेट तय हो चुकी है और जल्द ही इसका फायदा मिलने वाला है। ऐसे में निवेशक सतर्कता के साथ इस मौके पर नजर बनाए हुए हैं।

Priya Shandilya
अपडेटेड5 Apr 2026, 09:06 AM IST
Bonus Shares: Avax Apparels दे रही बड़ी सौगात, जानें रिकॉर्ड डेट से लेकर पूरी डिटेल
Bonus Shares: Avax Apparels दे रही बड़ी सौगात, जानें रिकॉर्ड डेट से लेकर पूरी डिटेल

Bonus Shares: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बोनस शेयर किसी जैकपॉट से कम नहीं होते। जब कोई कंपनी अपने मुनाफे का हिस्सा कैश के बजाय नए शेयरों के रूप में देती है, तो निवेशकों की चांदी हो जाती है। आजकल बाजार में एक ऐसी ही कंपनी की खूब चर्चा हो रही है। हम बात कर रहे हैं एवैक्स अपैरल्स एंड ऑर्नामेंट्स (Avax Apparels and Ornaments) की, जो बहुत जल्द अपने शेयरहोल्डर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है।

1 के बदले मिलेंगे 3 फ्री शेयर

अगर आपके पोर्टफोलियो में एवैक्स अपैरल्स के शेयर हैं, तो आपकी किस्मत चमकने वाली है। कंपनी ने 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। तो अगर आपके पास कंपनी का 1 शेयर है, तो आपको 3 नए शेयर बिल्कुल मुफ्त मिलेंगे। यानी आपके पास कुल 4 शेयर हो जाएंगे। इस बोनस की घोषणा फरवरी में ही कर दी गई थी, लेकिन अब इसकी फाइनल तारीखें करीब आ गई हैं। इन नए शेयरों का अलॉटमेंट 8 अप्रैल को होने वाला है।

7 अप्रैल है रिकॉर्ड डेट

बोनस शेयर हर किसी को नहीं मिलते। इसके लिए आपका नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होना जरूरी है। एवैक्स अपैरल्स ने 7 अप्रैल को 'रिकॉर्ड डेट' तय किया है। इसका मतलब है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के 'रजिस्टर ऑफ मेंबर्स' या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में होंगे, केवल वे ही इन बोनस शेयरों के हकदार होंगे। अगर आप भी इस फायदे को उठाना चाहते हैं, तो आपको रिकॉर्ड डेट से पहले शेयर खरीदने होंगे।

एक साल में 200% का छप्परफाड़ रिटर्न

जनवरी 2025 में ही यह कंपनी BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई थी। महज 1.92 करोड़ के छोटे से आईपीओ (IPO) से शुरुआत करने वाली इस कंपनी ने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 200% बढ़ गई है। पिछले 6 महीने में निवेशकों का पैसा करीब 180% तक बढ़ चुका है। अभी BSE पर इसके एक शेयर की कीमत 168 के करीब है और कंपनी का कुल मार्केट कैप 35 करोड़ रुपये के आसपास है। यह एक SME कंपनी है, जो अभी छोटी जरूर है, लेकिन तेजी से ग्रो कर रही है।

स्टॉक स्प्लिट और कंपनी की कमाई

बोनस से ठीक पहले कंपनी ने अपने शेयरों का 'स्टॉक स्प्लिट' भी किया था। पहले शेयर की फेस वैल्यू 10 थी, जिसे तोड़कर 5 वाले दो शेयरों में बदल दिया गया।

अगर कमाई की बात करें, तो वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। स्टैंडअलोन बेसिस पर कंपनी का रेवेन्यू 34.36 करोड़ रहा, जबकि शुद्ध मुनाफा (Net Profit) 1.63 करोड़ दर्ज किया गया। हरिंदरपाल सिंह सोढ़ी और हरीश कुमार इसके प्रमोटर हैं, जो कंपनी को तेजी से आगे ले जा रहे हैं।

बोनस शेयर निवेशकों के लिए एक अच्छा मौका हो सकता है, खासकर जब कंपनी का प्रदर्शन मजबूत हो। हालांकि, निवेश से पहले कंपनी की फंडामेंटल्स और बाजार के हालात को समझना जरूरी है। समझदारी से लिया गया फैसला ही असली फायदा दिला सकता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटBonus Shares: इस कंपनी के निवेशकों को बड़ा तोहफा! 1 के बदले मिलेंगे 3 बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट और पूरी डिटेल
More