Bajaj Auto की थोक सेल बढ़ी, सालाना आधार पर 8% का उछाल

Bajaj Auto: जीएसटी में सुधार के बाद अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो की सेल में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी न सोमवार को बताया कि उसकी थोक बिक्री सालाना आधार पर 8% बढ़ी है। 

Shivam Shukla( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
पब्लिश्ड3 Nov 2025, 02:40 PM IST
बजाज ऑटो
बजाज ऑटो

Bajaj Auto Sales in October 2025: अक्टूबर महीने में बजाज ऑटो सेल में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले महीने फेस्टिव सीजन के दौरान बजाज ऑटो की एक्सपोर्ट सहित कुल होलसेल बिक्री सालाना आधार पर 8 प्रतिशत बढ़कर 5,18,170 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 4,79,707 यूनिट की बिक्री हुई। व्हीकल मैन्युफैक्चरर ने सोमवार को अपने बयान में कहा, कुल डोमैस्टिक सेल कॉमर्शियल व्हीकल सहित अक्टूबर में तीन प्रतिशत बढ़कर 3,14,148 यूनिट हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 3,03,831 यूनिट थी।

एक्सपोर्ट में 16% का उछाल

वहीं, अक्टूबर महीने में कुल एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 1,75,876 यूनिट से 16 प्रतिशत बढ़कर 2,04,022 यूनिट हो गया। अक्टूबर में एक्सपोर्ट सहित टू व्हीलर की कुल सेल सालाना आधार पर 4,14,372 यूनिट्स के मुकाबले सात प्रतिशत बढ़कर 4,42,316 यूनिट हो गई। कंपनी ने आगे बताया कि टू व्हीलर्स की डोमैस्टिक सेल में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 2,66,470 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 2,55,909 यूनिट थी।

इस वजह से सेल में हुई बढ़ोतरी

बता दें कि यह बढ़ोतरी देश में फेस्टिव सीजन और सरकार की तरफ से गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में सुधार की वजह से आया है। लोगों ने पिछले महीने दशहरा, धनतेरस और दिवाली पर जमकर गाड़ियां खरीदीं। पहले टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर पर 28% GST था, जिसे 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में घटाकर 18% कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें | Studds Accessories IPO: 12 गुना से ज्यादा बुक हुआ इश्यू, GMP में भी उछाल

इस वित्तीय में कुल इतनी हुई बिक्री

गौरतलब है कि इस वित्तीय साल यानी अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक बजाज ऑटो की कुल सेल 29,23,527 यूनिट्स दर्ज की गई, जबकि पिछले साल की समान अवधि से 4 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान एक्सपोर्ट्स 12,33,778 इकाई रहा, जो पिछले साल की अक्टूबर महीने के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है। इस फाइनेंशियल ईयर में बजाज ऑटो ने अब तक कुल 24.6 लाख यूनिट टू व्हीलर की बिक्री है, जो पिछले साल के मुकाबले 3 प्रतिशत अधिक है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़बिजनेसBajaj Auto की थोक सेल बढ़ी, सालाना आधार पर 8% का उछाल
More
बिजनेस न्यूज़बिजनेसBajaj Auto की थोक सेल बढ़ी, सालाना आधार पर 8% का उछाल