BOJ Interest Rate Hike: बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, 30 सालों के उच्चम स्तर पर

Bank of Japan Interest Rate Hike: बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने सर्वसम्मति से शॉर्ट टर्म ब्याज दरों को 0.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया।

Shivam Shukla
पब्लिश्ड19 Dec 2025, 09:15 AM IST
बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी
बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी

Bank of Japan Interest Rate Hike: जापान के सेंट्रल बैंक बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने शुक्रवार को बेंचमार्क ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब यह तीन दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत बढ़ोतरी का फैसला लिया है। यह कदम दशकों पुरानी उस नीति को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा फैसला है, जिसमें अर्थव्यवस्था को भारी सहारा देने और कर्ज की लागत को लगभग शून्य रखने पर जोर था।

बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने सर्वसम्मति से शॉर्ट टर्म ब्याज दरों को 0.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 0.75 प्रतिशत कर दिया। बीओजे गवर्नर काजुओ उएदा इस फैसले की वजहें बताने के लिए दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह करीब 12 बजे) प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

महंगाई का दबाव बढ़ने से ब्याज दरों में बढ़ोतरी

जापान के सेंट्रल बैंक ने महंगाई से लड़ने के लिए सालों तक ब्याज दरें जीरो या उससे नीचे रखीं। वहीं, महामारी के बाद दुनिया के कई बड़े बैंकों ने ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी की थी। अब महंगाई का दबाव बढ़ रहा है और कारोबारी माहौल बेहतर हो रहा है,इसलिए बैंक ऑफ जापान को अपना रुख बदलना पड़ा। पिछले तिमाही में जापान की अर्थव्यवस्था सालाना 2.3 फीसदी की दर से कम हो गई हो।

यह भी पढ़ें | बाजार में कदम रखते ही मालामाल हुए निवेशक! ₹2600 के पार हुई धमाकेदार एंट्री!

जापानी करेंसी येन में लगातार गिरावट

इसकी बड़ी वजह जापानी करेंसी येन में लगातार कमजोरी है। येन डॉलर और दूसरी बड़ी करेंसी के मुकाबले गिरता जा रहा है, जिससे खाने-पीने की चीजें, ईंधन और जरूरी आयात महंगे हो गए हैं। ऊंची ब्याज दरें येन को मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं, क्योंकि इससे विदेशी निवेशक जापानी बाजारों की ओर आकर्षित होंगे और बेहतर रिटर्न की तलाश में येन वाले एसेट्स खरीदेंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBOJ Interest Rate Hike: बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, 30 सालों के उच्चम स्तर पर
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBOJ Interest Rate Hike: बैंक ऑफ जापान ने ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, 30 सालों के उच्चम स्तर पर