Bank of Maharashtra Ltd Share Price: सरकार के स्वामित्व वाला बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की दूसरी तिमाही के लिए अपना बिजनेस अपडेट जारी कर दिया है। पीएसयू बैंक ने बताया कि रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए उसका ग्लोबल एडवांस 16.8 प्रतिशत बढ़कर 2.54 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही तक यह 2.17 लाख करोड़ रुपये था।
टोटल डिपॉजिट में 12.1% की ग्रोथ
पब्लिक सेक्टर बैंक ने आगे कहा कि उसके टोटल डिपॉजिट में 12.1% की बढ़ोतरी हुई है। यह पिछले साल की समान तिमाही में दर्ज 2.76 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 3.09 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इसका कुल बिजनेस 14.2 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 4.93 लाख करोड़ रुपये था।
CASA में 14.55% का उछाल
एक्सचेंजों को दी गई फाइलिंग के मुताबिक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का करेंट अकाउंट एंड सेविंग अकाउंट (CASA) 14.55 प्रतिशत मजबूत होकर 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गया। CASA रेश्यो में भी सुधार हुआ है। यह पिछले साल की समान तिमाही के 49.29% से बढ़कर 50.35% हो गया। सितंबर 2025 के आखिर तक बैंक का क्रेडिट डिपॉजिट रेश्यो 71.7 प्रतिशत से बढ़कर 82 प्रतिशत हो गया।
52 वीक हाई के करीब पहुंच शेयर
बता दें कि सोमवार को बैंक की ओर से वित्त साल 2026 की दूसरी तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी करने बाद इसके शेयरों में उछाल देखा गया। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (BOM) के शेयर 1.5 प्रतिशत के उछाल के साथ 57.60 रुपये के लेवल पर इंट्राडे हाई बनाए। वहीं, 56.95 रुपये के लेवल पर कारोबार की शुरुआत हुई थी। पिछले 6 महीने की अवधि में इस स्टॉक ने 30.5 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की और 59.85 रुपये के 52 वीक हाई के करीब पहुंच गया है।