BCCL IPO Listing Date: सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया की सब्सिडरी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने अपनी लिस्टिंग डेट में बदलाव का ऐलान किया है। इस आईपीओ के शेयरों की लिस्टिंग पहले शुक्रवार, 16 जनवरी को होनी थी, लेकिन अब इसको आगे बढ़ा दिया है। अब इसकी लिस्टिंग सोमवार, 19 जनवरी को होगी। कंपनी ने यह फैसला महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनावों को देखते हुए आगे टाल दिया है।
निवेशकों ने जमकर लगाया पैसा
1,071 करोड़ रुपये के इस ऑफर के लिए लगभग 1.17 लाख करोड़ रुपये की बोलियां हासिल हुई हैं। यानी ओवरऑल 147 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (QIB) के कोटे में 310.81 सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैरेटगरी में 258.02 गुना बोलियां लगाई गईं। इसके बाद रिटेल इन्वेस्टर्स का कोटा 49.25 गुना बुक हुआ।
पूरी तरह से OFS था इश्यू
बता दें कि यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू था। इसके जरिए कोल इंडिया ने 46.57 करोड़ शेयर बाजार में बेचे हैं। ऐसे में आईपीओ के जरिए आने वाला पूरा फंड कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India Ltd) पास जाएगा। इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी नए प्रोजेक्ट्स और विस्तार के लिए किया जाएगा। इस कदम का मुख्य मकसद सरकारी कंपनियों में आम लोगों की हिस्सेदारी बढ़ाना, शेयरों की खरीद-बिक्री को आसान और लिक्विडिटी बढ़ाना है, ताकि पीएसयू डिसइन्वेस्टमेंट के लक्ष्यों को हासिल हो सके।
BCCL IPO GMP Today
बता दें कि ग्रे मार्केट में इस आईपीओ जीएमपी शानदार पर प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 13.85 रुपये पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि 23 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर यह शेयर लगभग 60% के प्रीमियम के साथ लिस्ट हो सकता है। हालाकि, GMP में उतार-चढ़ाव बना रहता है।