Bharat Coking Coal IPO Details: साल 2026 के पहले मेनबोर्ड इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) जल्द लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल, सरकार के स्वामित्व वाली कोल इंडिया (Coal India) की सब्सिडरी कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) अपना आईपीओ लेकर बाजार में उतर रही है और इसने प्राइस बैंड का भी ऐलान कर दिया है, जिससे निवेशकों के बीच उत्साह बढ़ गया है।
भारत कोकिंग कोल प्राइस बैंड (BCCL IPO Price Band)
भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने इस आईपीओ के लिए 21 से 23 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया किया है। पब्लिक सेक्टर की कंपनी होने के नाते इसकी कीमत को काफी आकर्षक रखा गया है, ताकि छोटे और रिटेल निवेशक भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकें। कंपनी ने एक लॉट में 600 शेयर शामिल हैं। यानी अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कम से कम 600 शेयरों के लिए बोली लगानी पड़ेगी। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड के हिसाब से आपको कम से कम 13,800 रुपये का निवेश करना होगा।
पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल है आईपीओ
बता दें कि यह सार्वजनिक पेशकश पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि कोल इंडिया अपनी 46.57 करोड़ शेयरों की हिस्सेदारी बेच रही है। इस आईपीओ का साइज 1071 करोड़ रुपये है, जो पूरी तरह से प्रमोटर कंपनी यानी कोल इंडिया के पास जाएगा। इस फंडिंग से कंपनी की बैलेंसशीट पर कोई बदलाव नहीं होगा।
BCCL IPO स्ट्रक्टर
यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 को खुलेगा, जबकि निवेशक 13 जनवरी 2026 तक बोली लगा सकेंगे। हालांकि, एंकर निवेशकों के लिए एक पहले यानी 8 जनवरी 2026 को ही सब्सक्रिप्शन विंडो खुल जाएगी। कंपनी ने कुल ऑफर का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व किया है, जबकि 15% नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए रखा है। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35% हिस्सा आरक्षित है। इसके अलावा, कंपनी के कर्मचारियों और कोल इंडिया के मौजूदा शेयरधारकों के लिए भी स्पेशल कोटा तय किया गया है।