
Stock to buy: डिफेंस सेक्टर की दो प्रमुख कंपनियां भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) और कोचीन शिपयार्ड के पहली तिमाही के रिजल्ट्स आ चुके हैं। एक तरफ मिसाइल बनाने वाली कंपनी BDL ने कमाई के मोर्चे पर धमाकेदार वापसी करते हुए बाजार को चौंका दिया है, वहीं दूसरी तरफ देश के सबसे बड़े शिपयार्ड कोचीन शिपयार्ड के मिले-जुले प्रदर्शन ने निवेशकों को सर्तक किए हैं। तिमाही रिजल्ट्स के बाद इन दोनों मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक्स पर ब्रोकरेज की राय आई है। चॉइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी ताजा रिपोर्ट में एक स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है,तो एक को एड रेटिंग दी है।
BDL ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का ऑपरेश से रेवेन्यू सालाना आधार पर 131% बढ़ा है। इस सुधार पता चलता है कि ऑर्डर्स को समय पर पूरा करने में आ रही अड़चनें अब काफी हद तक दूर हो रही हैं। कंपनी ने केवल माल की डिलीवरी नहीं की है, बल्कि अपनी इन्वेंट्री में भी बड़ा इजाफा किया है। यानी, BDL आने वाले समय में बड़े लेवल पर प्रोडक्शन और डिलीवरी की तैयारी कर रहा है।
ब्रोकरेज के मुताबिक, BDL की असली तेजी अभी शुरू होने वाली है। कंपनी अब ग्रोथ और टेस्टिंग रेंज से निकलकर कई मिसाइल प्रोजेक्ट्स के बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन की ओर बढ़ रही है। QRSAM मिसाइल प्रोजेक्ट के लिए CCS की मंजूरी अंतिम चरण में है और जल्द ही बड़ा ऑर्डर मिलने की उम्मीद है, जिसका एग्जीक्यूशन साइकिल 6-7 साल का होगा। वहीं, MRSAM/LRSAM, अस्त्र, आकाश/आकाश-एनजी, वीएल-एसआरएसएएम, नाग/हेलिना और एमपीएटीजीएम जैसे रणनीतिक हथियारों का लगातार निर्माण वित्त वर्ष 2027 से 2029 के दौरान कंपनी की आय को मजबूती देगा। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर अपनी BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर 1,600 रुपये कर दिया है।
दूसरी तरफ, कोचीन शिपयार्ड के रिजल्ट्स इस बार मिले-जुले रहे हैं। कंपनी का रेवेन्यू 2.4% बढ़कर ₹1,094.2 करोड़ पर पहुंच गया, लेकिन कमजोर मार्जिन के कारण एबिटा में 12.3% और PAT में 19.4% की गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, नए जहाजों के निर्माण से होने वाली कमाई 59.5% उछलकर 700 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जबकि शिप रिपेयर बिजनेस में 37.4% की भारी गिरावट आई और यह घटकर 3,941 मिलियन रुपये रह गई।
शिप-रिपेयर में सुस्ती के बावजूद कोचीन शिपयार्ड के पास लगभग 190 अरब रुपये की मजबूत ऑर्डर बुक है। यह वित्त वर्ष 2026 के कुल रेवेन्यू का 3.8 गुना है। कमर्शियल जहाजों के बढ़ते ऑर्डर्स कंपनी को लॉन्ग टर्म में स्थिरता देंगे। ब्रोकरेज का मानना है कि शिप-रिपेयर में रिकवरी और पुराने पेंडिंग जहाजों के मसले सुलझने के बाद कंपनी के मार्जिन में फिर सुधार आएगा। ब्रोकरेज ने कोचीन शिपयार्ड पर ADD रेटिंग बनाए रखते हुए 1,565 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है।
Disclaimer: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.