Bharat Coking Coal IPO Allotment Status: 147 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद आज आएगा फैसला, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Bharat Coking Coal IPO Allotment Status: सरकारी कंपनी कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के शेयरों का अलॉटमेंट आज फाइनल होने की उम्मीद है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड14 Jan 2026, 10:10 AM IST
Bharat Coking Coal IPO Allotment Status
Bharat Coking Coal IPO Allotment Status

Bharat Coking Coal IPO Allotment Status: सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ की बिडिंग बंद हो चुकी है। तीनों दिनों की बोली के दौरान निवेशकों ने जमकर सब्सक्राइब किया। 9 जनवरी से 13 जनवरी के बीच आईपीओ को लगभग 147 गुना बोली हासिल हुई। अब सबकी नजर शेयरों के अलॉटमेंट पर टिकी हुई है। कंपनी आज यानी 14 जनवरी 2026 को शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल कर सकती है।

आज फाइनल होगा अलॉटमेंट

शेड्यूल के मुताबिक, भारत कोकिंग कोल आज यानी 14 जनवरी को अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट किए जाएंगे, उनके डीमैट अकाउंट में 15 जनवरी तक शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। वहीं, जिन लोगों को शेयर नहीं मिल पाएंगे, उनके रिफंड की प्रक्रिया भी कल ही शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद 16 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

BSE पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

सबसे पहले BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

इसके बाद Status of Issue Application के ऑप्शन को चुनें।

इसके बाद 'Equity' पर क्लिक करने के बाद ड्रॉपडाउन मेनू से 'Bharat Coking Coal Limited' का चुनाव करें।

अब अपना आवेदन नंबर या पैन नंबर दर्ज करें।

इसके बाद आपकी स्क्रीन पर स्टेटस दिखने लगेगा।

यह भी पढ़ें | भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए पढ़ें षटतिला एकादशी व्रत कथा

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट ([https://ipostatus.kfintech.com/](https://ipostatus.kfintech.com/)) पर जाकर आईपीओ का नाम चुनें।

इसके बाद आप अपने पैन कार्ड, एप्लीकेशन नंबर या क्लाइंट आईडी में से किसी भी एक विकल्प को चुनकर जरूरी जानकारी भरें।

कैप्चा कोड डालने के बाद सबमिट करते ही स्क्रीन पर अलॉटमेंट दिखने लगेगा।

BCCL IPO GMP Today

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें, तो बुधवार, 14 जनवरी को यह 13.4 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका मतलब BCCL के शेयर अपर प्राइस बैंड 23 रुपये से 13.4 रुपये अधिक पर कारोबार कर रहा है। इस आधार पर शेयरों की लिस्टिंग 36.4 रुपये के लेवल पर होने की उम्मीद है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBharat Coking Coal IPO Allotment Status: 147 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद आज आएगा फैसला, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBharat Coking Coal IPO Allotment Status: 147 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद आज आएगा फैसला, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस