Bharat Coking Coal IPO Day 2: 46% चल रहा BCCL का GMP, पहले दिन 8 गुना हुआ सब्सक्राइब

Bharat Coking Coal IPO GMP: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) हाई बना हुआ है। यह 46% मुनाफे पर लिस्टिंग का इशारा कर रहा है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड12 Jan 2026, 09:50 AM IST
46% चल रहा BCCL का GMP
46% चल रहा BCCL का GMP

Bharat Coking Coal IPO Day 2: सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया (Coal India) की सब्सिडरी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ के लिए आज दूसरे दिन की बिडिंग जारी है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 जनवरी को ओपन हुआ और पहले दिन के आंकड़े चौकाने वाले थे। पहले दिन की बोली में इस निवेशकों ने 8 गुना सब्सक्राइब किया। इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में जमकर सब्सक्राइब किया जा रहा है।

BCCL IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ को पहले दिन कुल 8.09 गुना बोलियां हासिल हुईं। गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) ने इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है और उनका सेगमेंट 16.39 गुना भर चुका है। वहीं, खुदरा निवेशकों के कोटे को 9.26 गुना सब्सक्राइब किया गया है। हालांकि, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की ओर से अभी शुरुआत धीमी है। इस कैटेगरी में करीब 30% बोलियां हासिल हुई हैं। BSE डेटा के मुताबकि, कंपनी को कुल 34.69 करोड़ शेयरों के बदले 280.61 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए अप्लाई किया गया है।

BCCL IPO GMP Today

अगर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो यह ऊंचा बना हुआ है। मौजूदा समय में भारत कोकिंग कोल का GMP 10.6 रुपये चल रहा है। यदि हम 23 के अपर प्राइस बैंड को आधार मानें, तो इसकी लिस्टिंग 33.6 रुपये के स्तर पर हो सकती है। यानी निवेशकों को 46% मुनाफा हो सकता है। इसका उच्चतम जीएमपी 16.25 रुपये तक गया था, जबकि न्यूनतम 9.25 रुपये तक भी उतरा है।

यह भी पढ़ें | ऑन-ऑर्बिट सैटेलाइट को री-फ्यूल करने वाला दूसरा देश बनने के करीब भारत

भारत कोकिंग कोल IPO को सब्सक्राइब करें या नहीं?

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ पर केनरा सिक्योरिटीज जैसे बड़े ब्रोकरेज हाउस पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि स्टील सेक्टर की बढ़ती डिमांड और कोल इंडिया के साथ जुड़ाव कंपनी के भविष्य के लिए बेहद फायदेमंद है। हालांकि, निवेशकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि खनन क्षेत्र में मौसम का बड़ा प्रभाव पड़ता है। उदाहरण के तौर पर, धनबाद क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण इस साल की पहली छमाही में कंपनी के उत्पादन आंकड़ों पर असर पड़ा था।

ब्रोकरेज हाउस ने इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने की सलाह दी है, खासकर उन निवेशकों के लिए जो मध्यम से उच्च जोखिम लेने की क्षमता रखते हैं। लॉन्ग टर्म के नजरिए से यह निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके पीछे की वजह कंपनी की बाजार में स्थिति मजबूत है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBharat Coking Coal IPO Day 2: 46% चल रहा BCCL का GMP, पहले दिन 8 गुना हुआ सब्सक्राइब
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBharat Coking Coal IPO Day 2: 46% चल रहा BCCL का GMP, पहले दिन 8 गुना हुआ सब्सक्राइब