Bharat Coking Coal IPO: शेयर बाजार में सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का आईपीओ फोकस में बना हुआ है। इस आईपीओ को निवेशकों का भरपूर समर्थन मिला। इसे कुल 147 गुना सब्सक्राइब किया गया था। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की लिस्टिंग पहले आज यानी 16 जनवरी को 2026 को होनी थी, लेकिन मैनेजमेंट ने इसे आगे टाल दिया है। अब BCCL के शेयरों की लिस्टिंग सोमवार, 19 जनवरी 2026 को होनी है। कंपनी ने यह फैसला BMC चुनाव को देखते हुए लिया।
Bharat Coking Coal IPO GMP Today
ग्रे मार्केट में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मजबूत बना हुआ है। शुक्रवार, 16 जनवरी को BCCL का GMP 13.25 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इस आधार पर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयरों की लिस्टिंग 36.25 रुपये प्रति शेयर पर होने का अनुमान है। इसका मतलब है कि आईपीओ निवेशकों को 58 प्रतिशत तक का मुनाफा हो सकता है।
फाइनल हो चुका है शेयरों का अलॉटमेंट
बता दें कि यह आईपीओ 1,071 करोड़ रुपये था। इसमें एक भी नया शेयर नहीं जारी किया गया। यह पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) था। इस आईपीओ के जरिए कोल इंडिया (Coal India) 46.57 करोड़ रुपये इक्विटी शेयर बेच रही है। इसके लिए 21-23 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड सेट किया गया था। इस आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है, जबकि असफल निवेशकों का पैसा आज रिफंड किया जाएगा।
कोकिंग कोयले की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर है कंपनी
मालूम हो कि यह मुख्य रूप से कोकिंग कोयल का खनन और उत्पादन के काम में जुटी हुई है। BCCL भारत में कोकिंग कोल की सबसे बड़ी प्रोड्यूसर है। इसकी वित्तीय वर्ष 2024-25 में डोमैस्टिक प्रोडक्शन में लगभग 58.5 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है। यह मुख्य रूप से स्टील और पावर सेक्टर को कोयले की सप्लाई करती है। मौजूदा समय में कंपनी के पास झरिया और पश्चिम बंगाल सहित 34 खदानों का संचालन कर रही है।