Bharat Coking Coal IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका, 47% मुनाफे का मिल रहा संकेत

Bharat Coking Coal IPO GMP: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 11 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यानी 23 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर 34 रुपये के लिस्टिंग की उम्मीद है, जो 48% लिस्टिंग गेन है।

Shivam Shukla
अपडेटेड13 Jan 2026, 10:12 AM IST
Bharat Coking Coal IPO GMP
Bharat Coking Coal IPO GMP

Bharat Coking Coal IPO Day 3: कोल इंडिया (Coal India) की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के सार्वजनिक पेशकश (IPO) में बोली लगाने का आज आखिरी मौका है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9 जनवरी को खुला था, जबकि मंगलवार, 13 जनवरी को बंद हो रहा है। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास शाम 5 बजे तक का वक्त है। प्राइमरी मार्केट इस आईपीओ की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है। अगर ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें, तो यह भी हाई बना हुआ है।

BCCL IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ को दूसरे दिन की बोली यानी सोमवार को शाम पांच बजे तक इसे 33.67 गुना बुक किया गया। सबसे ज्यादा उत्साह गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) में देखा गया और कैटेगरी 96.36 गुना भरा है। वहीं, रिटेल निवेशकों के कोटे को 26.94 गुना सब्सक्राइब किया गया है। हालांकि, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा अब तक 1.44 गुना ही भरा है।

BCCL IPO शेयर अलॉटमेंट डेट

बता दें कि यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू है। इस आईपीओ का साइज 1,071 करोड़ रुपये है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 21 से 23 रुपये किफायती प्राइस बैंड सेट किया है। बुधवार, 14 जनवरी 2026 को इस शेयरों के अलॉटमेंट होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें | Stock Market Holiday on 15 Jan: 15 जनवरी को BSE और NSE रहेंगे बंद

BCCL IPO GMP Today

बुधवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 11 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। यानी 23 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर 34 रुपये के लिस्टिंग की उम्मीद है, जो 48% लिस्टिंग गेन है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पूरी तरह से बाजार की मौजूदा स्थिति पर निर्भर करता है और इसमें लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBharat Coking Coal IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका, 47% मुनाफे का मिल रहा संकेत
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBharat Coking Coal IPO में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका, 47% मुनाफे का मिल रहा संकेत