Bharat Coking Coal Share Price: भारत कोकिंग कोल के शेयरों की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग, 97% प्रीमियम पर हुए लिस्ट

Bharat Coking Coal Share Price: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के शेयर 97% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। 

Shivam Shukla
अपडेटेड19 Jan 2026, 10:07 AM IST
BCCL Share Price
BCCL Share Price

Bharat Coking Coal Share Price: सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (Coal India) की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ के शेयर आज शेयर बाजार में लिस्ट हो गए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इन्होंने 45.21 रुपये के लेवल पर खुले, जबकि इश्यू 23 रुपये था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 45 रुपये स्तर पर लिस्ट हुए। इस आईपीओ को निवेशकों का भरपूर प्यार मिला था। इसे तीन दिनों की बिडिंग के दौरान 147 गुना बुक किया गया।

इन फैक्टर्स की वजह से हुई स्ट्रांग लिस्टिंग

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड की वेल्थ हेड शिवानी न्यति के मुताबिक, भारत कोकिंग कोल (BCCL) के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग कंपनी की मजबूत बुनियाद, स्टील और मेटलर्जिकल कोल की सप्लाई चेन में इसकी अहम भूमिका और कोयला व बुनियादी ढांचे से जुड़े सेक्टर के सकारात्मक रुख की वजह से हुई। आईपीओ में हर कैटेगरी में भारी सब्सक्रिप्शन हुआ, जिसका असर डेब्यू के दिन जोरदार खरीदारी के रूप में साफ दिखा।

लिस्टिंग से पहले इतना था GMP

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का आईपीओ 9 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जबकि निवेशकों ने 13 जनवरी तक बोलियां लगाईं थी। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू था। इसका साइज 1071 करोड़ रुपये तक का था। सोमवार, 19 जनवरी को शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले भारत कोकिंग कोल का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) मजबूत लिस्टिंग का संकेत दे रहा था। यह लिस्टिंग के पहले 13.6 से ज्यादा प्रीमियम पर था।

यह भी पढ़ें | 7 हजार में शुरू करें ये 5 बिजनेस, हर महीने छाप सकते हैं 30-40 हजार रुपये

देश की सबसे बड़ी कोकिंग कोयला प्रोड्यूसर कंपनी

बता दें कि भारत कोकिंग लिमिटेड (BCCL) देश का सबसे बड़ा कोकिंग कोयला प्रोड्यूसर है। देश के कुल घरेलू कोकिंग कोयला उत्पादन का लगभग 60% हिस्सा अकेले यही कंपनी निकालती है। साल 1972 में बनी इस कंपनी के पास झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 34 कोयला खदानें हैं। इनमें भूमिगत (अंडरग्राउंड) और खुली (ओपनकास्ट) दोनों तरह की खदानें शामिल हैं। कंपनी का मुख्य बिजनेस स्टील कंपनियों और पावर प्रोड्यूसर कंपनियों को कोयला सप्लाई करने का है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBharat Coking Coal Share Price: भारत कोकिंग कोल के शेयरों की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग, 97% प्रीमियम पर हुए लिस्ट
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBharat Coking Coal Share Price: भारत कोकिंग कोल के शेयरों की ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग, 97% प्रीमियम पर हुए लिस्ट