
BHEL Q3 results 2026: सरकार के मालिकाना हक वाली कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने आज यानी सोमवार, 19 जनवरी को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। कंपनी ने अपने फाइनेंशियल रिजल्ट से सबकों चौंका दिया है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (BHEL) का मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 3 गुना बढ़ गया है। कंपनी ने दिसंबर 2025 तिमाही में 382 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। वहीं, पिछले साल के समान अवधि में 125 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। यानी कंपनी के मुनाफे में साल-दर-साल आधार पर 206% की भारी बढ़त देखी गई है।
इसके साथ रेवेन्यू के मामले में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया। अक्टूबर-दिसंबर 2025 में BHEL का ऑपरेशन से रेवेन्यू 16% बढ़कर 8,473 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 7,277 करोड़ रुपये था।
हालांकि, कंपनी के खर्च में भी बढ़ोतरी हुई है। यह रिपोर्ट की गई तिमाही में 7,224 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,188 करोड़ रुपये हो गए हैं। कच्चे माल और सेवाओं की लागत में भी इजाफा हुआ है, जो अब 6,059 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। इसके बावजूद, कंपनी ने अपने वित्तीय प्रबंधन को काफी संतुलित रखा है। वहीं, सितंबर तिमाही के मुकाबले कंपनी का फाइनेंस कॉस्ट 195 करोड़ रुपये से घटकर 182 करोड़ रुपये रह गया है। इस मामूली गिरावट ने भी मुनाफे को सहारा देने में बड़ी भूमिका निभाई है। दरअसल, जब ऑपरेटिंग लीवरेज बेहतर होता है, तो रेवेन्यू में होने वाली छोटी बढ़त भी प्रॉफिट को प्रभावित करती है।
अगर मौजूदा वित्तीय वर्ष के पहले नौ महीनों की बात करें, तो अप्रैल से दिसंबर 2025 के दौरान BHEL ने 295 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। वहीं, पिछले साल की समान अवधि में यह केवल 8.9 करोड़ रुपये था। वहीं, इस फाइनेंशियल ईयर के पहले 9 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 19,346 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,472 करोड़ रुपये हो गया है। अगर PAT पर नजर डालें, तो 512 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में 169 करोड़ रुपये था।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.