Bihar Election Results 2025: इंट्राडे लो से सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,900 के ऊपर बंद

Bihar Election Results 2025: शुक्रवार को दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार ने हरे निशान में क्लोजिंग दी है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड14 Nov 2025, 03:32 PM IST
शेयर बाजार क्लोजिंग
शेयर बाजार क्लोजिंग

Bihar Chunav Results 2025: बिहार चुनाव रिजल्ट 2025 के दिन शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स-निफ्टी ने सुबह गैप-डाउन शुरुआत की और लगभग पूरे दिन लाल निशान में ही कारोबार किया। लेकिन आखिरी आधे घंटे में बुल्स ने दौड़ लगाई। लिहाजा, दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। बाजार के आखिरी घंटे में यह तेजी बिहार चुनाव में NDA को रुझानों में भारी बढ़त मिलने की वजह से आई है। रुझानों के मुताबिक, BJP ने 45 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 46 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, JDU 28 सीटें हासिल कर चुकी है, जबकि 55 सीटों पर आगे चल रही है।

इंट्राडे लो से सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी ने भी की जोरदार रिकवरी

सेंसेक्स अपने इंट्राडे लो लेवल 533.46 अंक चढ़कर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 170 अंक रिकवर होकर क्लोज हुआ। हालांकि, पिछले कल बंद भाव के मुकाबले शुक्रवार को BSE सेंसेक्स 84.11 अंक या 0.09 प्रतिशत चढ़कर 84,562.78 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 30.90 अंक या 0.12 प्रतिशत चढ़कर 25,910.05 के लेवल पर बंद हुआ।

एक्सपर्ट व्यू

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, 'बैंकिंग और FMCG शेयरों की वजह से बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत ने भी निवेशकों का जोश बढ़ाया। दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर आए और महंगाई भी काबू में दिख रही है, जिससे चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही के लिए मुनाफे का अनुमान मजबूत हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि अभी बाजार मौजूदा स्तरों से बड़ी छलांग लगाने के लिए कोई नया ट्रिगर तलाश रहा है। अगले हफ्ते होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक और अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कोई पॉजिटिव संकेत मार्केट को और बुलिश रख सकते हैं।'

यह भी पढ़ें | क्या तेजस्वी यादव की पार होगी नैया? शुरुआती रुझानों में NDA बना रही दबदबा

आज के टॉप गेनर्स स्टॉक

सेंसेक्स पैक से सबसे अधिक उछाल इटरनल के शेयर 1.97 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए, जबकि BEL में 1.70 प्रतिशत की बढ़ोतरी आई। इसके बाद ट्रेंट के शेयर 1.57 और एक्सिस बैंक के शेयर 1.46 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। SBI ने 1.34 प्रतिशत और बजाज फाइनेंस के शेयर 1.30 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए।

यह भी पढ़ें | टायर किंग MRF ने दिया डिविडेंड का तोहफा, हर शेयर पर मिलेंगे इतने रुपये

आज के टॉप लूजर्स स्टॉक

दूसरी तरफ, इन्फोसिस के शेयरों में 2.58 प्रतिशत की सबसे अधिक गिरावट आई है, जबकि TMPV में 1.62 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके बाद टाटा स्टील के शेयरों में 1.39 प्रतिशत और ICICI Bank के शेयर 1.01 प्रतिशत टूटकर बंद हुए हैं। इसके अलावा, टेक महिंद्रा में 0.57 प्रतिशत की कमजोरी आई है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBihar Election Results 2025: इंट्राडे लो से सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,900 के ऊपर बंद
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBihar Election Results 2025: इंट्राडे लो से सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,900 के ऊपर बंद