Bitcoin Price Crash: $1,26,000 से सीधे $65,000 के नीचे पहुंचा बिटकॉइन, निवेशकों के अरबों डॉलर स्वाहा

Bitcoin Price Crash: बिटकॉइन में भारी बिकवाली से क्रिप्टो मार्केट में हाहाकार मच गया है। महज 24 घंटों में निवेशकों के 1 अरब डॉलर से अधिक के स्वाहा हो गए हैं। 

Shivam Shukla
अपडेटेड6 Feb 2026, 03:12 PM IST
Bitcoin Price Crash
Bitcoin Price Crash

Bitcoin price today: शेयर बाजार, कमोडिटी बाजार से लेकर क्रिप्टो मार्केट तक हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। निवेशकों के कई अरब डॉलर स्वाहा हो चुके हैं। इसी क्रम में दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) लगातार अपनी चमक खोता जा रहा है। मौजूदा समय में यह 65,000 डॉलर के साइकोलॉजिकल लेवल से भी नीचे फिसल गया है। यह गिरावट पिछले एक साल के सबसे निचले स्तर पर है। बिटकॉइन अपने अक्टूबर 2025 के रिकॉर्ड हाई से 48% से ज्यादा टूट चुका है।

रिकॉर्ड हाई से 48% टूट चुका है बिटकॉइन

अक्टूबर 2025 में बिटकॉइन ने $1,26,000 का अपना रिकॉर्ड हाई लेवल छुआ था। इस दौरान हर कोई इसे भविष्य की सबसे सेक्योर कैपिटल मान रहा था। लेकिन अब कहा जा रहा है कि बबल फूट चुका है। मौजूदा समय में बिटकॉइन लगभग 64,352 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। अगर पिछले एक साल के प्रदर्शन को देखें, तो इसमें 33% से ज्यादा की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। महज 24 घंटों में ही निवेशकों ने अपनी कैपिटल का लगभग 10% हिस्सा खो दियाहै। जानकारों का कहना है कि बाजार में इस समय अत्यधिक डर का माहौल है, जिसकी वजह लोग भारी मात्रा में अपने टोकन बेचकर बाहर निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें | India Foreign Exchange Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार ने बनाया नया रिकॉर्ड

क्रिप्टो में क्यों आ रही लगातार गिरावट?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैपिटुलेशन फेज है। इसका मतलब है कि एक ऐसा दौर जहां निवेशक डर और अनिश्चितता के कारण हार मान रहे हैं। सबसे खास बात'ट्रंप फैक्टर है। जब डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दोबारा कदम रखा, तो संस्थागत निवेशकों को उम्मीद थी कि उनकी नीतियां क्रिप्टो मार्केट को पंख लगा देंगी। लेकिन इसके उलट, उनके शुरुआती रुख ने बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। निवेशकों को लग रहा है कि बाजार को मजबूत करने के बजाय नीतियां इसे और जोखिम भरा बना रही हैं। इसी अनिश्चितता के चलते बड़े खिलाड़ियों ने बाजार से पैसा निकालना शुरू कर दिया है, जिसका सीधा असर छोटे और आम निवेशकों की जेब पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें | RBI MPC Meeting Feb 2026: रिजर्व बैंक ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया

24 घंटे में अरबों डॉलर स्वाहा

बता दें कि पिछले 24 घंटों में करीब 1 अरब डॉलर से अधिक के बिटकॉइन सौदे लिक्विडेट हो गए। यह पिछले दिन के मुकाबले में 230% का उछाल है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान उन लोगों को हुआ है जिन्होंने बाजार बढ़ने की उम्मीद में लॉन्ग पोजीशन ली थी। जब कीमतें गिरीं, तो इन डील्स के बंद होने से मार्केट पर दबाव और बढ़ गया। टेक्निकल लेवल पर बिटकॉइन ने $63,047 के महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है, जो गिरावट का संकेत है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBitcoin Price Crash: $1,26,000 से सीधे $65,000 के नीचे पहुंचा बिटकॉइन, निवेशकों के अरबों डॉलर स्वाहा
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBitcoin Price Crash: $1,26,000 से सीधे $65,000 के नीचे पहुंचा बिटकॉइन, निवेशकों के अरबों डॉलर स्वाहा