
Bitcoin Price Surge: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच क्रिप्टो मार्केट में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। निवेशक जोखिम भरे एसेट्स की तरफ फिर से लौट रहे हैं, जिससे बिटकॉइन की कीमतें 6 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में 4% की बढ़त देखने को मिली और यह 75,921 डॉलर के लेवल पर पहुंच गई।हालांकि, इंट्राडे हाई से कुछ प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। बता दें कि हालिया उछाल के बावजूद बिटकॉइन पिछले साल अक्टूबर में बनाए गए अपने ऑल टाइम हाई से लगभग 40% डाउन ट्रेड कर रही है।
क्रिप्टो मार्केट में इस तेजी के पीछे केवल सेंटीमेंट नहीं, बल्कि ठोक आंकड़ें भी मौजूद हैं। Mudrex के लीड क्वांट एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत के मुताबिक, बिटकॉइन अपनी बढ़त को इसलिए बरकरार रख पा रहा है, क्योंकि अब इसे एक डिजिटल सेफ-हेवन एसेट माना जा रहा है। जब ट्रेडिशनल मार्केट में हलचल है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में बिटकॉइन का रुख कर रहे हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार की रैली को बड़े इंस्टीट्यूशनल्स का भी साथ मिला है। स्ट्रैटजी की तरफ से 1.57 बिलियन डॉलर के बिटकॉइन की खरीद और बिटकॉइन ETFs में 783 मिलियन डॉलर से अधिक के निवेश से पता चलता है कि बड़े निवेशक क्रिप्टो को लेकर गंभीर हैं। Pi42 के को-फाउंडर अविनाश शेखर ने कहा, “ऑन-चेन डेटा से संकेत मिल रहे हैं कि बिटकॉइन अब स्ट्रक्चरल एक्युमुलेशन फेज में घुस रहा है। इसका मतलब है कि निवेशक धीरे-धीरे अपनी एसेट्स को एक्सचेंजों से निकालकर लॉन्ग-टर्म कस्टडी में डाल रहे हैं, जिससे बाजार में सप्लाई कम हो रही है और डिमांड बढ़ रही है।”
बता दें कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अपने तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर चुका है। 28 फरवरी को यह संघर्ष शुरू हुआ था। इस दौरान बिटकॉइन ने अन्य ट्रेडिशनल इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। इस महीने सोने की कीमतों में लगभग 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बिटकॉइन ने 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया। इससे साफ पता चलता है कि जियो-पॉजिटिकल टेंशन के बीच क्रिप्टो की मांग बढ़ी है।
दूसरी तरफ, सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से इक्विटी और बॉन्ड मार्केट को समर्थन मिला। ओमान की खाड़ी और होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों के गुजरने की संभावना और विकसित देशों की तरफ से ऑयल रिजर्व रिलीज करने के संकेतों ने ग्लोबल इकोनॉमी को राहत दी। इसका सीधा असर क्रिप्टो मार्केट में देखा जा रहा है।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.