Budget 2026: बजट को लेकर शेयर बाजार के लिए आई बड़ी अपडेट, रविवार को NSE और BSE पर होगा कामकाज

Stock Market Holiday on Budget 2026: साल 2026 में 1 फरवरी को जब पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश होगा, इस दौरान शेयर बाजार में ट्रेडिंग जारी रहेगी। 

Shivam Shukla
अपडेटेड16 Jan 2026, 06:21 PM IST
Stock Market Holiday on Budget 2026
Stock Market Holiday on Budget 2026

Stock Market Holiday on Budget 2026: शेयर बाजार के इतिहास में बहुत कम ऐसे मौके आते हैं, जब रविवार की छुट्टी के दिन भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कामकाज होता है। लेकिन साल 2026 में 1 फरवरी को जब पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश होगा, इस दौरान शेयर बाजार में ट्रेडिंग जारी रहेगी। दरअसल, रविवार 1 फरवरी को शेयर बाजार में कामकाज होने का फैसला बजट 2026 को देखते हुए लिया गया है। इस दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार यूनियन बजट पेश करेंगी।

1 फरवरी को शेयर बाजार में ट्रेडिंग की टाइमिंग

शेयर बाजार आमतौर पर शनिवार और रविवार को बंद रहता है, लेकिन बजट की गंभीरता और निवेशकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए एक्सचेंजों ने स्पेशल ट्रेडिंग सेशन आयोजित करने का फैसला लिया है। BSE और NSE की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक, 1 फरवरी 2026 को स्टॉक मार्केट अपने नियमित समय पर ही खुलेगा। सुबह 9:00 बजे से 9:08 बजे तक प्री-ओपन सेशन होगा और ठीक 9:15 बजे से सामान्य कारोबार शुरू हो जाएगा, जो शाम 3:30 बजे तक चलेगा। हालांकि, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने एक बदलाव किया है। BSE ने साफ किया है कि रविवार को ट्रेडिंग के दौरान T+0 सेटलमेंट और ऑक्शन सेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें | Wipro Q3 Results: विप्रो के मुनाफे में 7% गिरावट, रेवेन्यू में मामूली उछाल

26 साल बाद रविवार को पेश होगा बजट

बता दें कि साल 2000 के बाद यह पहली बार है, जब देश का आम बजट रविवार को पेश किया जाने वाला है। इससे पहले 2025 में भी शनिवार को बजट पेश हुआ था और 2015 में भी शनिवार को ही यूनियन बजट पेश किया गया था। रविवार को बाजार खुला रखने के पीछे की वजह है कि बजट के ऐलानों के बाद आने वाली किसी भी बड़ी खबर पर निवेशक तुरंत प्रतिक्रिया दे सकें। इससे न केवल बाजार में लिक्विडटी बनी रहती है, बल्कि विदेशी और घरेलू संस्थागत निवेशक भी बजट के मुताबिक अपनी स्ट्रैटजी तैयार कर सकें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटBudget 2026: बजट को लेकर शेयर बाजार के लिए आई बड़ी अपडेट, रविवार को NSE और BSE पर होगा कामकाज
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटBudget 2026: बजट को लेकर शेयर बाजार के लिए आई बड़ी अपडेट, रविवार को NSE और BSE पर होगा कामकाज