BSE Sattvik 100: शेयर बाजार में लॉन्च हुआ सात्विक इंडेक्स, कल्चर और मोरल वैल्यू के साथ कर सकेंगे निवेश

BSE Sattvik 100: BSE इंडेक्स सर्विसेज ने देश का पहला BSE सात्विक 100 इंडेक्स लॉन्च किया है। यह इंडेक्स नैतिक, सांस्कृतिक और वैचारिक शुद्धता के आधार पर निवेश का मौका देता है। 

Shivam Shukla
अपडेटेड25 Jun 2026, 08:30 AM IST
BSE Sattvik 100: शेयर बाजार में लॉन्च हुआ सात्विक इंडेक्स, जानें खासियत
BSE Sattvik 100: शेयर बाजार में लॉन्च हुआ सात्विक इंडेक्स, जानें खासियत

BSE Sattvik 100: भारतीय शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक बड़ा बदलाव आया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी BSE इंडेक्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने BSE सात्विक 100 इंडेक्स लॉन्च कर दिया है। यह इंडेक्स उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है, जो अपनी कमाई के साथ-साथ अपने कल्चर और मोरल वैल्यू का भी ध्यान रखना चाहते हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने इस इंडेक्स को 17 जून 2026 को लॉन्च किया, जबकि फर्स्ट वैल्यू डेट 20 जून 2005 है। वहीं, इसका बेस वैल्यू 1000 है।

साल में दो बार होगा इंडेक्स का रिव्यू

इस इंडेक्स को तैयार करने के लिए BSE 500 इंडेक्स की कंपनियों को आधार बनाया गया है। 500 कंपनियों में से केवल उन्हीं 100 कंपनियों को छांटा गया है जो, सात्विक सिद्धांतों और नैतिक मापदंडों पर पूरी तरह खरी उतरती हैं। इस पूरे इंडेक्स का बेस वैल्यू 1,000 तय किया गया है। बाजार की बदलती परिस्थितियों और कंपनियों के प्रदर्शन को देखते हुए हर साल जून और दिसंबर के महीने में इस इंडेक्स का रिव्यू किया जाएगा।

किस सेक्टर को कितना वेटेज?

इस नए इंडेक्स का स्ट्रक्चर काफी सोच-समझकर और संतुलित तरीके से तैयार किया गया है। इस इंडेक्स में कुल 100 कंपनियां शामिल की गई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी फाइनेंशियल सर्विसेज की है। वित्तीय सेवा क्षेत्र को इस इंडेक्स में 37.55% का भारी-भरकम वेटेज दिया गया है। वहीं, कंज्यूमर सेक्टर को 11.52% का वेटेज मिला है। इसके अलावा, एनर्जी को 11.14% और आईटी को 8.31% का वेटेज दिया गया है। कमोडिटी और इंडस्ट्रियल को 7.85% का वेटेज तय किया गया है। यूटीलिटी को 5.58% और टेलीकम्यूनिकेशन को 4.95% का वेटेज दिया गया है। वहीं, सर्विसेज को 2.29% और FMCG 1.63% का वेटेज दिया गया है। इसके अलावा, सबसे कम हेल्थकेयर सेक्टर को 1.32% का वेटेज दिया गया है।

BSE सर्विसेज के MD और CEO ने कही ये बात

इस बड़े बदलाव पर बात करते हुए BSE इंडेक्स सर्विसेज के MD और CEO आशुतोष सिंह ने कहा कि यह इंडेक्स उन निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ा कदम है जो, ट्रेडिशनल फाइनेंशियल स्टैंडर्ड से आगे बढ़कर नैतिक, सांस्कृतिक और वैचारिक आधार पर निवेश करना चाहते हैं। बदलते दौर में निवेशकों की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। यह नया इंडेक्स मुख्य रूप से पैसिव इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटजी जैसे ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए एक बेहतरीन और भरोसेमंद आधार तैयार करेगा। इसके अलावा, म्यूचुअल फंड स्कीम्स,PMS रणनीतियों और फंड पोर्टफोलियो के प्रदर्शन के बेंचमार्किंग के लिए भी इसका सीधा इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममार्केटBSE Sattvik 100: शेयर बाजार में लॉन्च हुआ सात्विक इंडेक्स, कल्चर और मोरल वैल्यू के साथ कर सकेंगे निवेश
More