वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार, 1 फरवरी 2026 को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान इन्होंने हेल्थकेयर सेक्टर और इकोनॉमी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बायो फार्मा शक्ति ( Biopharma Shakti) पहल की घोषणा की है। सरकार ने बायो फार्मा शक्ति योजना के तहत अगले साल में 10000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह भारत को दवाओं के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
भारत में ही बनेंगी कैंसर जैसी बीमारियों को दावाएं
भारत लंबे समय से दवाइयों के मामले में दुनिया का फार्मेसी रहा है, लेकिन बायोलॉजिक्स और बायोसिमिलर्स जैसी माडर्न मेडिसीन के मामले में विदेशों पर निर्भर है। बजट 2026 में बायो फार्मा शक्ति योजना के तहत अगले पांच सालों में 10000 करोड़ रुपये से एक ऐसा घरेलू इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा, जिससे कैंसर, ऑटोइम्यून, डायबटीज जैसी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं भारत मेंही बन सकें।
NSE फार्मा और BSE हेल्थकेयर इंडेक्स में जोरदार तेजी
वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद दलाल स्ट्रीट पर निवेशकों की हलचल बढ़ गई। शेयर बाजार में निफ्टी फार्मा और बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.7 से 2 प्रतिशत तक की शानदार बढ़त दर्ज की गई। निवेशकों ने सरकार के इस विजन को स्वागत किया। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बायो फार्मा शक्ति देश में अनुसंधान (R&D) को बढ़ावा देने के साथ-साथ लाइफ साइंसेज सेक्टर में स्किल्ड जॉब के हजारों नए अवसर भी पैदा करेगी।
Biocon सहित इन शेयरों में उछाल
वहीं, इंडिविजुलअल शेयरों में बयोकॉन (Biocon) टॉप गेनर था। सुबह 11.15 बजे यह 2.5 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 375.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि परिमल फार्मा, सन फार्मा और टोरेंट फार्मा के शेयरों में भी तेजी दर्ज की गई।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सिफारिशें, व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।