
मुबई: भारतीय शेयर बाजार का सबसे बड़ा मार्केट इन्फ्रास्ट्रक्चर फ्रैंचाइज नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निवेशकों और विश्लेषकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भारत के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के लोग भी अब अपनी बचत को विभिन्न तरीकों से शेयर बाजार में लगाने लगे हैं।
डोमेस्टिक सेविंग्स के इसी फाइनैंशियलाइजेशन, कैश एवं डेरिवेटिव्स में एकाधिकार जैसे दबदबे के कारण ब्रोकरेज फर्म्स इस एक्सचेंज के बिजनेस मॉडल पर बेहद बुलिश हैं। प्रमुख ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि एनएसई की लंबी अवधि की ग्रोथ स्टोरी बेहद मजबूत बनी हुई है। उन्होंने यह राय इस बात को ध्यान में रखकर दी है कि निकट भविष्य में सेबी की ओर से कई बदलाव आ सकते हैं।
मैक्वेरी इक्विटी रिसर्च ने एनएसई को 'द डोमिनेटर' के तमगे से नवाजा है। उसने एनएसई की कवरेज आउटपरफॉर्म रेटिंग के साथ शुरू की है। ब्रोकरेज ने एनएसई के लिए अपनी पहली रिपोर्ट में 12 महीने की टार्गेट प्राइस 1,965 रुपये तय की है। मैक्वेरी का कहना है, 'भारत में फाइनैंशियलाइजेशन के विस्तार, नए प्रॉडक्ट्स और नॉन-ट्रांजैक्शन रेवन्यूज के बल पर वित्त वर्ष 2026 से 2030 के दौरान एनएसई का राजस्व 12 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक दर (CAGR) से बढ़ेगा।'
वहीं, एशियन मार्केट्स सिक्यॉरिटीज और एमके रिसर्च ने भी एनएसई पर बाय रेटिंग दी है। एशियन ने सितंबर 2027 के लिए टारगेट प्राइस क्रमशः 2,170 रुपये जबकि एमके रिसर्च ने 2,050 रुपये तय की है। विश्लेषकों के अनुसार वित्त वर्ष 2026 में कैश मार्केट में 93 प्रतिशत, इक्विटी फ्यूचर्स में 99.8 प्रतिशत और ऑप्शंस प्रीमियम में 74.7 प्रतिशत की विशाल बाजार हिस्सेदारी एनएसई के नाम हो चुकी है।
एनएसई को इतने बड़े पैमाने पर विस्तार का बंपर फायदा मिलेगा। ब्रोकरेजेज का मानना है कि कंपनी इसी के दम पर 75 से 76 प्रतिशत का ऑपरेटिंग एबिटडा मार्जिन और 63 प्रतिशत का पैट मार्जिन बनाए रख सकती है। यही वजह है कि एनएसई दुनिया के सबसे लाभदायक एक्सचेंजों में शामिल है।
पीएल कैपिटल ने भी 1,950 रुपये की टारगेट प्राइस के साथ एनएसई शेयर को एक्यूम्युलेट रेटिंग दी है। हालांकि, सेबी के नए नियमों और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण इंडेक्स ऑप्शंस में एनएसई की हिस्सेदारी घटकर 65 प्रतिशत रह गई है, लेकिन को-लोकेशन, डेटा सर्विसेज से बढ़ता रेकरिंग रेवन्यू और इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स जैसे नए कमोडिटी वर्टिकल्स दीर्घकालिक वित्तीय प्रदर्शन को मजबूती दे रहे हैं।
निवेशकों के लिए रिस्क की बात करें तो ऊपर बताए गए ब्रोकरेजेज की रिपोर्ट्स में स्पष्ट किया गया है कि क्लोजिंग सेशन (CAS) और सेबी के नियामक बदलावों से निकट भविष्य में ट्रेंडिंग वॉल्युम पर दबाव दिख सकता है। इसके अलावा, कानूनी मुकदमेबाजी और सेबी के कड़े नियम आय को प्रभावित करने वाले मुख्य संरचनात्मक जोखिम बने हुए हैं। बावजूद इसके मजबूत नेटवर्किंग इफेक्ट्स और मजबूत बैंलेंस शीट के कारण विश्लेषकों की नजर में यह दीर्घकालिक निवेश का बेहतरीन विकल्प है।
एनएसई ने वित्त वर्ष 2024 में 14,780 करोड़, 2025 में 17,140.70 करोड़ जबकि 2026 में 16,601.30 करोड़ का परिचालन राजस्व हासिल किया था जो वित्त वर्ष 2029 तक बढ़कर 22,674.30 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। एक्सचेंज का एबिटडा पिछले वित्त वर्ष 2026 में 12,65.50 करोड़ रुपये रहा जिसके साथ ऑपरेटिंग एबिटडा मार्जिन 76% के उच्च और स्थिर स्तर पर बना हुआ है।
एनएसई का शुद्ध समायोजित लाभ 10,536.60 करोड़ रुपये रहा था जिसके वित्त वर्ष 2029 तक 13,981.40 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। इस अवधि में कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी (RoE) 33.7 प्रतिशत से 38.5 प्रतिशत और पैट मार्जिन 54% से 64% के बीच काफी मजबूत बना हुआ है। वहीं, कुल परिचालन राजस्व में ट्रांजैक्शन चार्ज की सबसे प्रमुख हिस्सेदारी 79% बनी हुई है।
Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है। इसमें दिए गए विचार और सुझाव एक्सपर्ट के हैं, मिंट हिंदी के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि निवेश संबंधी कोई फैसला लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञ से सलाह लें, क्योंकि बाजार की स्थितियां तेजी से बदल सकती हैं और हालात अलग-अलग हो सकते हैं। मिंट हिंदी आपके किसी भी निर्णय और उसके परिणाम के लिए तनिक भी जिम्मेदार नहीं है।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.