Capillary Technologies के शेयरों ने कमजोर लिस्टिंग के बाद दिखाई तेजी, 13% चढ़ा स्टॉक

capillary technologies share: कैपिलरी टेक्नोलॉजीज के शेयरों ने पहले दिन कमजोर लिस्टिंग के बाद मजबूत तेजी दिखाई है। इसके शेयर 13 प्रतिशत तक चढ़ गए हैं। 

Shivam Shukla
पब्लिश्ड21 Nov 2025, 02:27 PM IST
Capillary Technologies
Capillary Technologies

Capillary Technologies Share Price: शेयर बाजार में कैपिटलरी टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयर सुस्त शुरुआत किए। लेकिन कुछ घंटे बाद इनमें जोरदार तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इन्होंने 560 रुपये के लेवल पर डेब्यू किया, जबकि कुछ देर बाद 13 फीसदी के उछाल के साथ 633 रुपये के लेवल पर पहुंच गए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 571.90 रुपये पर लिस्ट हुए, लेकिन दिन के कारोबार के दौरान ये 11 प्रतिशत के शानदार उछाल के साथ 633.90 रुपये पर पहुंच गए। शेयरों में यह तेजी इंट्राडे रिबाउंड की वजह से आई।

GMP से दे रहा था बेहतर लिस्टिंग के संकेत

लिस्टिंग से ठीक पहले ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का प्रीमियम 55 रुपये था। यानी इश्यू प्राइस से करीब 9.5 फीसदी लिस्टिंग गेन की उम्मीद थी। लेकिन शेयर मामूली डिस्काउंट के साथ खुले। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मजबूत फंडामेंटल्स और लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाओं को देखते हुए बड़े निवेशकों ने पैसा लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Excelsoft IPO Day 3: आईपीओ में पैसा लगाने का आज आखिरी मौका

कैपिलरी आईपीओ 45 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन

बता दें कि कैपिलरी टेक्नोलॉजीज आईपीओ के जरिए 878 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई थी। यह आईपीओ 14 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था, जबकि 18 नवंबर को बंद हुआ था। इसे निवेशकों का जबरदस्त साथ मिला था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने 57.3 गुना सब्सक्राइब किया, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) ने 69.85 गुना और रिटेल निवेशकों ने 15.85 गुना बोली लगाई थी। कुल मिलाकर आईपीओ करीब 45 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate: लगातार सस्ता हो रहा सोना और चांदी, जान लीजिए आज की ताजा कीमत

एंकर निवेशकों से मिले 393.98 करोड़

आईपीओ से पहले कंपनी ने 13 नवंबर को एंकर निवेशकों के माध्यम से 393.98 करोड़ रुपये जुटाए थे। घरेलू और विदेशी बड़े संस्थानों को 68.28 लाख शेयर जारी किए गए थे। आईपीओ में 345.2 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 532.5 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल था। कंपनी ने प्राइस बैंड 577 रुपये तय किया गया था।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मार्केटCapillary Technologies के शेयरों ने कमजोर लिस्टिंग के बाद दिखाई तेजी, 13% चढ़ा स्टॉक
More
बिजनेस न्यूज़मार्केटCapillary Technologies के शेयरों ने कमजोर लिस्टिंग के बाद दिखाई तेजी, 13% चढ़ा स्टॉक